Driving Licence में पुराना फोन नंबर है? आज ही ऐसे करें अपडेट, वरना अटक सकते कई जरूरी काम; नहीं मिलेगा Challan का SMS भी

अगर Driving Licence में पुराना मोबाइल नंबर दर्ज है, तो उसे तुरंत अपडेट कर लें। नहीं तो e-Challan SMS, OTP और DL रिन्यूअल जैसी जरूरी सेवाओं में दिक्कत आ सकती है। ये है घर बैठे नंबर अपडेट करने का आसान तरीका:

Himani GuptaJul 14, 2026 05:32 pm IST
1/7

How to Update Mobile Number in Driving Licence Online:

Driving Licence सिर्फ गाड़ी चलाने का लाइसेंस नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण पहचान पत्र भी है। लाइसेंस से जुड़ी कई सेवाएं अब ऑनलाइन उपलब्ध हैं। चाहे DL का रिन्यूअल हो, डुप्लीकेट लाइसेंस बनवाना हो, पता बदलना हो या किसी अन्य सेवा का लाभ लेना हो, इन सभी के लिए आपके Driving Licence से लिंक मोबाइल नंबर का सही होना बेहद जरूरी है।

2/7

Parivahan Sewa पोर्टल पर अपडेट करें नंबर

अगर आपने नया मोबाइल नंबर ले लिया है या पुराना नंबर बंद हो गया है, तो उसे जल्द से जल्द Driving Licence में अपडेट कर लेना चाहिए। ऐसा नहीं करने पर OTP बेस्ड सर्विस का इस्तेमाल करने में परेशानी हो सकती है। Parivahan Sewa पोर्टल के जरिए मोबाइल नंबर अपडेट करने की सुविधा उपलब्ध है। जानते हैं कि Driving Licence में मोबाइल नंबर अपडेट करने का पूरा तरीका, किन दस्तावेजों की जरूरत होगी।

3/7

Driving Licence में मोबाइल नंबर अपडेट क्यों है जरूरी

Driving Licence से जुड़ा मोबाइल नंबर कई ऑनलाइन सेवाओं के लिए इस्तेमाल होता है। जब भी आप DL से संबंधित कोई ऑनलाइन काम करते हैं, जैसे रिन्यूअल, एड्रेस अपडेट, डुप्लीकेट लाइसेंस या अन्य आवेदन, तो OTP आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा जाता है। अगर पुराना नंबर बंद हो चुका है, तो आप इन सेवाओं का लाभ लेने में दिक्कत महसूस कर सकते हैं।

4/7

DL में मोबाइल नंबर अपडेट करने का ऑनलाइन तरीका

Step 1: सबसे पहले Parivahan Sewa की आधिकारिक वेबसाइट खोलें। होमपेज पर जाकर Driving Licence Related Services पर क्लिक करें।

5/7

Step 2:

अब उस राज्य का चयन करें जहां से आपका Driving Licence जारी हुआ है। राज्य के अनुसार उपलब्ध Update Mobile Number या संबंधित सर्विस का ऑप्शन चुनें।

6/7

Step 3:

अपना Driving Licence नंबर, जन्म तिथि और मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करें। अब नया मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP से उसे सत्यापित करें। सभी जानकारी सही होने पर आवेदन सबमिट करें।

7/7

इन दस्तावेजों की पड़ती है जरूरत

मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए आमतौर पर ये दस्तावेज मांगे जा सकते हैं। Driving Licence, आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र, नया मोबाइल नंबर, आवेदन फॉर्म (अगर ऑफलाइन प्रक्रिया हो)।

Hindi Newsफोटोगैजेट्सDriving Licence में पुराना फोन नंबर है? आज ही ऐसे करें अपडेट, वरना अटक सकते कई जरूरी काम; नहीं मिलेगा Challan का SMS भी