UMANG App से 5 मिनट में Aadhaar को UAN से करें लिंक, न अटकेगा PF का पैसा, न पड़ेगी EPFO ऑफिस जाने की जरूरत

अगर आपका Aadhaar अभी तक UAN से लिंक नहीं है, तो UMANG App की मदद से घर बैठे आसानी से लिंक कर सकते हैं। Aadhaar और UAN लिंक होने पर PF से जुड़े कई काम बिना ज्यादा परेशानी के पूरे किए जा सकते हैं साथ ही PF का पैसा निकालना भी आसान हो जाता है। जानिए लिंक करने का पूरा प्रोसेस:

Himani GuptaJul 21, 2026 02:12 pm IST
1/7

How to Link UAN with Aadhaar Using UMANG App:

करोड़ों कर्मचारी अपने EPF खाते का इस्तेमाल करते हैं। अगर आपका Aadhaar अभी तक Universal Account Number (UAN) से लिंक नहीं है, तो कई ऑनलाइन सुविधाओं का इस्तेमाल करने में परेशानी आ सकती है। अच्छी बात यह है कि अब यह काम UMANG App की मदद से घर बैठे कुछ ही मिनटों में किया जा सकता है।

2/7

UMANG App से Aadhaar को UAN से कैसे लिंक करें

Step 1: इसके लिए सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में UMANG App इंस्टॉल करें और लॉगिन करें। होम स्क्रीन पर मौजूद EPFO सेक्शन में जाएं।

3/7

Step 2:

अब eKYC Services ऑप्शन चुनें। इसके बाद Aadhaar Seeding पर टैप करें। अब अपना UAN नंबर डालें। रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करके वेरिफिकेशन पूरा करें।

4/7

Step 3:

अब अपना 12 अंकों का Aadhaar नंबर डालें। Aadhaar से जुड़े मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करें। सारी जानकारी सही होने पर रिक्वेस्ट सबमिट कर दें। इसके बाद EPFO की ओर से जानकारी का वेरिफिकेशन किया जाएगा। वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद Aadhaar आपके UAN से लिंक हो जाएगा।

5/7

Aadhaar-UAN लिंक होने के ये हैं फायदे

अगर आपका Aadhaar UAN से लिंक और KYC पूरी है, तो EPF क्लेम ऑनलाइन करना काफी आसान हो जाता है। Aadhaar लिंक होने से मेंबर की पहचान आसानी से वेरीफाई रहती है और रिकॉर्ड अधिक सटीक बनता है। पासबुक देखना, क्लेम स्टेटस चेक करना और दूसरी कई डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल आसान हो जाता है। नई कंपनी में जॉइन करने के बाद EPF रिकॉर्ड को मैनेज करना पहले से ज्यादा आसान हो जाता है।

6/7

Aadhaar-UAN लिंक करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

UAN एक्टिव होना चाहिए। Aadhaar में दर्ज नाम और UAN रिकॉर्ड का नाम एक जैसा होना चाहिए। Aadhaar से मोबाइल नंबर लिंक होना जरूरी है, क्योंकि OTP उसी नंबर पर आएगा। UMANG App का लेटेस्ट वर्जन इस्तेमाल करें। इंटरनेट कनेक्शन सही होना चाहिए।

7/7

अगर Aadhaar लिंक नहीं हो रहा तो क्या करें?

अगर लिंकिंग के दौरान कोई दिक्कत आती है तो सबसे पहले यह चेक कर लें कि Aadhaar और UAN में दर्ज नाम, जन्मतिथि और अन्य जानकारी एक जैसी है या नहीं। अगर जानकारी अलग है, तो पहले उसे अपडेट कराना होगा। कई बार OTP न आने, नेटवर्क समस्या या सर्वर व्यस्त होने की वजह से भी प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाती। ऐसे में कुछ समय बाद दोबारा कोशिश की जा सकती है।

Hindi Newsफोटोगैजेट्सUMANG App से 5 मिनट में Aadhaar को UAN से करें लिंक, न अटकेगा PF का पैसा, न पड़ेगी EPFO ऑफिस जाने की जरूरत