
28 दिन वाले रिचार्ज के झंझट से मुक्त होना चाहते हैं और एक ऐसा प्लान चाहते हैं जिसमें कॉलिंग, डेटा और OTT सब कुछ एक साथ मिल जाए तो आपके लिए अच्छी खबर है। Vodafone Idea यानी Vi के ये 30 दिन की वैलिडिटी वाले 10 प्लान्स आपके लिए बेस्ट रहेंगे। आइये आपको बताते हैं कि इन 10 प्लान्स में किस प्लान में आपको क्या फायदा मिलेगा:

2/9Vodafone Idea के इस प्लान में 30 दिन की वैलिडिटी के साथ 5GB डेटा मिलता है, जिससे आप आराम से मैच स्ट्रीमिंग कर सकते हैं और हल्का-फुल्का इंटरनेट भी यूज कर सकते हैं। इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसका JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन है, जो 28 दिनों के लिए मिलता है। इसके जरिए आप लाइव क्रिकेट, स्पोर्ट्स इवेंट्स और एंटरटेनमेंट कंटेंट का मजा ले सकते हैं। ध्यान रखने वाली बात यह है कि इसमें सर्विस वैलिडिटी शामिल नहीं है, यानी यह सिर्फ एक डेटा ऐड-ऑन प्लान है।

3/9Vi का 154 रुपए का यह प्लान उन यूजर्स के लिए है जो कम कीमत में ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस चाहते हैं। इसमें 1 महीने की वैलिडिटी के साथ 2GB डेटा दिया जाता है, लेकिन इसकी असली ताकत इसके OTT बेनिफिट्स में है। इस प्लान के साथ आपको ZEE5, SonyLIV, Lionsgate Play, FanCode, MX Player, Chaupal, ManoramaMAX और PlayFlix जैसे कई प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलता है। कुल मिलाकर, यह प्लान 19 OTT ऐप्स और 350 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स का मजा देता है, जो Vi Movies & TV Lite के जरिए उपलब्ध होता है।

4/9₹379 का यह प्लान एक फुल पैकेज की तरह है, जिसमें डेटा, कॉलिंग और OTT तीनों का फायदा मिलता है। इसमें रोजाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS मिलते हैं, जिसकी वैलिडिटी 1 महीने की है। इसके साथ Vi Movies & TV का एक्सेस मिलता है, जिससे आप मूवी, टीवी शो और लाइव कंटेंट देख सकते हैं। साथ ही इसमें Half-Day Unlimited Data (रात 12 बजे से दोपहर 12 बजे तक), Weekend Data Rollover और Data Delight जैसे फीचर्स भी मिलते हैं, जो इसे और ज्यादा वैल्यू-फॉर-मनी बनाते हैं।

5/9₹345 का प्लान उन यूजर्स के लिए सही है जिन्हें महीने भर के लिए थोड़ा ज्यादा डेटा चाहिए। इसमें 30 दिनों के लिए 25GB डेटा मिलता है। इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS मिलते हैं, जिससे यह एक बैलेंस्ड प्लान बन जाता है।

6/9₹218 का यह प्लान उन यूजर्स के लिए है जिन्हें ज्यादा डेटा नहीं चाहिए, लेकिन कॉलिंग और बेसिक इंटरनेट जरूरी है। इसमें 1 महीने की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और कुल 3GB डेटा मिलता है। इसके अलावा, 300 SMS भी दिए जाते हैं, जिससे यह एक सिंपल और किफायती प्लान बन जाता है।

7/9₹208 का यह प्लान उन यूजर्स के लिए है जिन्हें रोजाना एक्स्ट्रा डेटा की जरूरत होती है। इसमें 30 दिनों के लिए 1.5GB प्रतिदिन डेटा मिलता है। ध्यान दें कि इसमें कॉलिंग या SMS की सुविधा नहीं मिलती और यह सिर्फ एक डेटा ऐड-ऑन प्लान है।

8/9Vi का 201 रुपए प्लान डेटा के साथ इंश्योरेंस का कॉम्बिनेशन देता है। इसमें 30 दिन के लिए 10GB डेटा मिलता है, जबकि मोबाइल इंश्योरेंस कवर 180 दिनों के लिए वैलिड रहता है। इस प्लान के तहत आपको ₹25,000 तक का हैंडसेट कवर मिलता है, जो फोन खोने या खराब होने की स्थिति में काम आता है। यह प्लान उन यूजर्स के लिए अच्छा है जो कम कीमत में बेसिक इंश्योरेंस चाहते हैं। हालांकि इसमें सर्विस वैलिडिटी नहीं मिलती, इसलिए इसे ऐड-ऑन प्लान की तरह इस्तेमाल करना होगा।

9/9202 रुपए का यह प्लान ₹154 वाले प्लान का अपग्रेडेड वर्जन है, जिसमें ज्यादा डेटा और बेहतर OTT बेनिफिट्स मिलते हैं। इसमें 1 महीने के लिए 5GB डेटा दिया जाता है। इस प्लान में JioHotstar के साथ SonyLIV, Lionsgate Play, FanCode, MX Player जैसे कई प्लेटफॉर्म्स शामिल हैं। यह Vi Movies & TV Pro के तहत आता है, जिससे आप मोबाइल के अलावा TV पर भी कंटेंट देख सकते हैं। इसमें कुल 17 OTT ऐप्स और 350+ लाइव चैनल्स का एक्सेस मिलता है।
