
अगर आप सस्ते में शानदार फीचर्स वाला फोन खरीदना चाहते हैं तो हमने आपके लिए एक स्पेशल लिस्ट तैयार की है। इस लिस्ट में 10 हजार रुपए से कम में मिलने वाले लेटेस्ट स्मार्टफोन्स है। जो इस बजट में भी 120Hz डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और AI कैमरा जैसे धांसू फीचर्स के साथ आते हैं। लिस्ट में हमने Poco, Tecno, Lava और Ai+ के फोन्स को शामिल किया है।

2/6Poco C81x उन यूजर्स के लिए शानदार है जो कम बजट में अच्छा डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं। फोन में 6.88 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है। इस फोन को फ्लिपकार्ट से 9999 रुपए में ख़रीदा जा सकता है। फोन में Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया है। कैमरा की बात करें तो इसमें 13MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 5200mAh की बैटरी दी गई है।

3/6Ai+ Pulse 2 फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। फोन में 6.7 इंच का डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। कंपनी ने इसमें 50MP का AI कैमरा दिया है, जिससे अच्छी फोटो क्लिक की जा सकती हैं। फोन Android 16 पर काम करता है, जो इसे इस बजट में खास बनाता है। इसके अलावा इसमें 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। Ai+ Pulse 2 स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट से 8,999 रुपए में ख़रीदा जा सकता है।

4/6Tecno Spark Go 3 को बैंक छूट के साथ 9,999 रुपए में खरीद सकते हैं। फोन बजट सेगमेंट में HD+ IPS LCD डिस्प्ले के साथ आता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 5000mAh की बैटरी है,। कैमरा सेटअप में 13MP का रियर कैमरा और 8MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। फोन Android 15 पर चलता है।

5/6Lava Bold N2 Pro फोन में 128GB स्टोरेज मिलती है, जो इस बजट में काफी खास मानी जाती है। फोन में 6.7 इंच का डिस्प्ले दिया गया है और इसके साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है, जिससे अच्छी फोटोग्राफी की जा सकती है। फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। लावा के इस फोन को फ्लिपकार्ट से 7,999 रुपए में ख़रीदा जा सकता है।

6/6Tecno Pop X को अमेजन से 9,499 रुपए में खरीद सकते हैं। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला स्मूद डिस्प्ले मिलता है। कंपनी ने इसे मजबूत और ड्यूरेबल बनाया है, जिसमें IP64 प्रोटेक्शन और ड्रॉप रेसिस्टेंट डिजाइन दिया गया है। खास बात यह है कि फोन में नेटवर्क न होने पर भी लिमिटेड कॉलिंग फीचर मिलता है। इसके अलावा 5000mAh की बड़ी बैटरी और Ella AI सपोर्ट यूजर्स को बेहतर और स्मार्ट एक्सपीरियंस देता है।
