1/12दुनिया भर में स्मार्टफोन की डिमांड लगातार बढ़ रही है, और हर साल नई रिपोर्ट्स बताती हैं कि कौन से फोन सबसे ज्यादा बिक रहे हैं। 2025 की तीसरी तिमाही की लिस्ट भी सामने आ गई है, जिसमें इस बार Apple और Samsung का दबदबा साफ दिखा। Apple का iPhone 16 इस साल का दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन बन गया है। वहीं, सैमसंग ने भी कमाल करते हुए अपने चार मिड-रेंज Galaxy A-सीरीज फोन्स को टॉप 10 लिस्ट में जगह दिलाई है।

इस रिपोर्ट में यह भी साफ नजर आता है कि यूजर्स अब ऐसे फोन ज्यादा पसंद कर रहे हैं जिनमें लंबा बैटरी बैकअप, बेहतर कैमरा क्वालिटी, दमदार चिपसेट और value-for-money फीचर्स मिलते हों। खास बात यह है कि टॉप 10 में शामिल ज्यादातर फोन मिड-रेंज या अपग्रेडेड फ्लैगशिप हैं, यानी लोग ज्यादा कीमत वाले प्रीमियम फोन के बजाय long-lasting डिवाइस चुन रहे हैं।

iPhone 16 में Apple ने अपने सबसे बैलेंस्ड और पावर-एफिशिएंट हार्डवेयर को पेश किया है। फोन में 6.1-इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले है। इसके अंदर नया A18 चिप है जो गेमिंग, मल्टी-टास्किंग और AI टास्क्स में बेहद स्मूद परफॉर्मेंस देता है। कैमरा सेटअप में 48MP मुख्य सेंसर और 12MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर है। 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग इसकी खासियत है। iOS 18 के साथ यह छह साल तक का सिक्योरिटी सपोर्ट देता है। बैटरी लाइफ भी पहले से ज्यादा ऑप्टिमाइज़्ड है। कुल मिलाकर iPhone 16 वैल्यू, परफॉर्मेंस और लंबे अपडेट की वजह से Q3 2025 का सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन बना।

iPhone 16 Pro में प्रो-ग्रेड फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 6.1-इंच का LTPO OLED ProMotion डिस्प्ले है, जिसकी 1Hz–120Hz रिफ्रेश रेंज बेहद स्मूद अनुभव देती है। Apple A18 Pro चिप के साथ यह मॉडल ग्राफिक्स है। कैमरा सिस्टम में 48MP ट्रिपल कैमरा सेटअप है जिसमें 3x ऑप्टिकल ज़ूम और बेहतर नाइट मोड शामिल हैं। Titanium फ्रेम फोन को हल्का और प्रीमियम बनाता है। iOS 18 और 6 साल के अपडेट इसे लंबे समय तक उपयोग के लायक बनाते हैं। यही वजह है कि यह Q3 2025 की टॉप सेलर लिस्ट में नंबर 2 पर रहा।

iPhone 16 Pro Max इस सीरीज का सबसे शक्तिशाली और प्रीमियम फोन है। इसमें 6.7-इंच का बड़ा LTPO OLED ProMotion डिस्प्ले मिलता है जो HDR कंटेंट और गेमिंग के लिए शानदार अनुभव देता है। इसका A18 Pro चिपसेट ग्राफिक्स परफॉर्मेंस में सबसे आगे है। कैमरा सेटअप इसकी USP है 48MP के साथ 5x टेलीफोटो लेंस है। Q3 2025 में इसकी सेल इसलिए उछली क्योंकि इसे Ultra-Premium Experience और Long-Term Support वाला सबसे भरोसेमंद iPhone माना गया।

iPhone 16e उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जो Apple का अनुभव चाहते हैं लेकिन बजट थोड़ा सीमित है। इसमें 6.1-इंच का OLED डिस्प्ले और A17 या A16-ग्रेड चिप मिलता है जो रोज़मर्रा के काम, सोशल मीडिया, वीडियो देखने और हल्की गेमिंग के लिए पर्याप्त है। इस फोन में 48MP का मेन कैमरा और 12MP का सेल्फी कैमरा है। Apple ने 16e को खास तौर पर बैटरी ऑप्टिमाइजेशन और स्थिर परफॉर्मेंस के लिए तैयार किया है।

Samsung Galaxy A16 5G बजट सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाले 5G फोन्स में रहा। फोन में 6.5-इंच का बड़े साइज वाला डिस्प्ले है। इसमें 50MP AI कैमरा सेटअप मिलता है जो इस प्राइस रेंज में अच्छे फोटो देता है। बैटरी 5000mAh है, जो एक दिन से ज्यादा आराम से चल जाती है। Galaxy A16 5G को Q3 2025 की टॉप 5 में जगह दिलाई।

Galaxy A06 उन यूजर्स के बीच लोकप्रिय रहा जिन्हें एक सस्ता, भरोसेमंद और लंबी बैटरी वाला फोन चाहिए था। इस फोन में 6.6-इंच LCD डिस्प्ले, 50MP का कैमरा और 5000mAh की बैटरी है बेसिक लेकिन महत्वपूर्ण फीचर्स जो बजट खरीदारों को पसंद आते हैं। इसका प्रोसेसर सामान्य टास्क जैसे WhatsApp, YouTube, कॉलिंग और हल्की गेमिंग आसानी से संभाल सकता है।

Galaxy A36 5G मिड-रेंज खरीदारों के लिए एक बढ़िया पैकेज है। इसमें 6.6-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है जो इस रेंज में बेहतरीन कलर और ब्राइटनेस ऑफर करता है। कैमरा में 50MP का मेन सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 2MP मैक्रो शामिल है। Samsung का 4 साल सॉफ्टवेयर अपडेट और 5 साल सिक्योरिटी पैच इसे और भी मजबूत बनाते हैं। अपनी कीमत और फीचर्स के बैलेंस की वजह से A36 5G टॉप-10 लिस्ट में शामिल हुआ।

Samsung Galaxy A56 5G में 6.7-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है जो कंटेंट देखने, गेमिंग और सोशल मीडिया के लिए शानदार है। इसका 5nm-क्लास चिपसेट इसे तेज़ और ज्यादा पावर-इफिशिएंट बनाता है। कैमरा सेटअप में 50MP OIS कैमरा शामिल है जो लो-लाइट में भी अच्छा प्रदर्शन करता है। फोन में 5000mAh बैटरी है जो आसान से पूरा दिन निकाल देती है। Samsung ने A56 को लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट के साथ पेश किया है 4 OS अपडेट और 5 साल सिक्योरिटी अपडेट इसकी ताकत हैं।

Galaxy A16 4G में 6.5-इंच का डिस्प्ले, 50MP कैमरा और 5000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है जो इसे लंबे समय तक चलने वाला फोन बनाती है। सॉफ्टवेयर अनुभव One UI Core के साथ साफ, सिंपल और बग-फ्री मिलता है। फोन का हल्का वजन और मजबूत बिल्ड इसे बजट-यूज़र्स के लिए भरोसेमंद विकल्प बनाते हैं। इसने कम कीमत + Samsung ब्रांड + बड़े बैटरी बैकअप की वजह से Q3 2025 की टॉप-10 सेल लिस्ट में जगह बनाई।

iPhone 17 Pro Max Q3 2025 के अंत में मार्केट में आते ही टॉप-10 में जगह बनाने में सफल रहा। इसमें 6.9-इंच का बड़ा ProMotion डिस्प्ले है जो 1-120Hz रिफ्रेश रेट पर काम करता है। Apple का A19 Pro चिप इसे 2025 का सबसे तेज़ और AI-पावर्ड स्मार्टफोन बनाता है। कैमरा सिस्टम में 48MP सेंसर के साथ 6x टेलीफोटो ज़ूम, एन्हांस्ड नाइट मोड और 8K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है जो इसे Pro-Level क्रिएटर्स के लिए आदर्श बनाता है। Titanium 2.0 बॉडी इसे हल्का और प्रीमियम लुक देती है।
