Hindi Newsफोटोगैजेट्सये हैं Jio और Airtel के सबसे सस्ते सालभर चलने वाले Plans, 2027 तक मिलेगा Unlimited डेटा-कॉलिंग और फ्री OTT का मज़ा

ये हैं Jio और Airtel के सबसे सस्ते सालभर चलने वाले Plans, 2027 तक मिलेगा Unlimited डेटा-कॉलिंग और फ्री OTT का मज़ा

अगर आप एक बार रिचार्ज कर 365 दिन तक रिचार्ज से छुट्टी चाहते हैं तो Airtel और Jio के ये बेस्ट एनुअल प्लान आपके लिए बेस्ट हैं। इन प्लान में 365 दिन तक 5G डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज़ डेटा मिलता है। जानें कौनसे प्लान है लिस्ट में और इनकी कीमत।

Himani GuptaDec 08, 2025 08:39 pm IST
1/7

Jio And Airtel Best Annual Plan

मोबाइल यूजर्स हमेशा रिचार्ज की टेंशन और बार-बार इंटरनेट बंद होने की चिंता से परेशान रहते थे। लेकिन Airtel और Reliance Jio के पास कई ऐसे प्लान्स हैं जो आपके फोन को पूरे साल एक्टिव रखेंगे, जिससे आपको अगली साल तक रिचार्ज नहीं करना होगा। दोनों कंपनियों के पास 365 दिन वैलिडिटी वाले कई वार्षिक प्रीपेड प्लान्स हैं जिनमें 5G डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना डेटा और कई अन्य सुविधाएं शामिल हैं।

2/7

लिस्ट में ये प्लान्स

अगर आप उन लोगों में से हैं, जो बार-बार रिचार्ज करना पसंद नहीं करते, या जिनके पास इंटरनेट और कॉलिंग दोनों के लिए प्रति माह बजट सेट नहीं होता तो यह नया सालाना प्लान आपके लिए वरदान साबित हो सकता है। देखें इस लिस्ट में कौन-सा प्लान आपके लिए बेहतर हो सकता है। लिस्ट में 4000 रुपए तक के प्लान्स शामिल हैं:

3/7

Airtel और Jio के सालाना (Annual) प्लान्स

Airtel और जियो चार सालाना चलने वाले प्रीपेड प्लान पेश करते हैं, जो 365 दिन (1 साल) की वैधता देते हैं। इन प्लान्स का मकसद है एक बार रिचार्ज करें और पूरे साल रिचार्ज करने की झंझट से बच जाएं। यदि आप यह वार्षिक प्लान लेना चाहते हैं, और चाहते हैं कि वह पूरा 2027 कवर हो, तो आप 1 जनवरी 2026 को रिचार्ज करना सही रहेगा।

4/7

Airtel का 3,599 रुपए वाला प्लान

इस प्लान में रोजाना 2GB डेटा मिलता है, साथ में 5G सपोर्ट (अगर आपका फोन-नेटवर्क 5G है) और अनलिमिटेड कॉलिंग (लोकल, STD, रोमिंग) होती है। यह प्लान उन यूजर्स के लिए है जो सिर्फ रोजमर्रा के कॉल और इंटरनेट (ब्राऊज़िंग, सोशल मीडिया, हल्की स्ट्रीमिंग) के लिए डेटा चाहते हैं OTT या भारी वीडियो स्ट्रीमिंग के बिना।

5/7

Airtel का 3,999 रुपए वाला प्लान

इस वेरिएंट में रोजाना 2.5 GB डेटा मिलता है, 5G सपोर्ट, अनलिमिटेड कॉलिंग और साथ ही Disney+ Hotstar Mobile (या संबंधित OTT बंडल) मिलता है। अगर आप वीडियो देखना, ऑनलाइन क्लास करना, OTT या हॉटस्पॉट साझा करना चाहते हैं तो यह प्लान बेहतर माना जाना चाहिए।

6/7

Jio का 3999 रुपए प्लान

इस प्लान में रोजाना 2.5GB डेटा, 5G सपोर्ट, अनलिमिटेड कॉलिंग और साथ में FanCode + दो अतिरिक्त OTT सर्विस की सुविधा मिलती है यानी यदि आप अक्सर स्ट्रीमिंग, लाइव मैच या वीडियो देखना पसंद करते हैं, तो यह आपके लिए उपयुक्त प्लान है। प्लान में 3 महीने के लिए JioHotstar का सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है।

7/7

Jio का 3,599 रुपए वाला प्लान

यह प्लान भी 365 दिन की वैधता देता है, इस प्लान में रोजाना 2.5GB डेटा, 5G सपोर्ट और कॉलिंग मिलती है। इसके अलावा, इस प्लान में Jio ने Google Gemini Pro (AI फीचर्स) और अन्य OTT ऐप्स को शामिल किया है यानी डेटा + कॉलिंग + स्मार्ट फीचर्स + मनोरंजन का पूरा पैकेज।