ये हैं Jio के 5 सीक्रेट Plans जिनमें मिल रहा 20GB तक Extra Data और फ्री OTT का मजा, देखें लिस्ट

अगर आप Reliance Jio यूजर्स हैं और एक्स्ट्रा बेनिफिट वाले प्लान्स से रिचार्ज करना चाहते हैं तो जरूर जान लें जियो के इन 5 धांसू प्लान्स के बारे में जिनमें आपको 20GB तक देता फ्री मिल रहा है। 

Himani GuptaJul 08, 2026 03:10 pm IST
1/6

Jio 5 Prepaid Plans with Free Extra Data

अगर आप हर महीने Reliance Jio का रिचार्ज कराते हैं और अक्सर आपका इंटरनेट डेटा जल्दी खत्म हो जाता है, तो यह खबर आपके काम की है। Jio अपने चुनिंदा प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स में ग्राहकों को बिना एक्स्ट्रा चार्ज 5GB से लेकर 20GB तक Bonus Data दे रहा है। यानी अब एक ही रिचार्ज में पहले से ज्यादा हाई-स्पीड इंटरनेट का फायदा मिलेगा। इतना ही नहीं इन प्लान में अनलिमिटेड कॉल, रोज 100 SMS और OTT फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है।

2/6

1. Jio का 459 रुपए का प्लान

Jio के 459 रुपए वाले प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है और हर दिन 2GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है। इसके अलावा कंपनी इस प्लान में 5GB Extra Data भी दे रही है, यानी कुल 61GB डेटा इस्तेमाल करने को मिलता है। साथ ही फ्री कॉल, रोज 100 SMS और अनलिमिटेड 5G Data का फायदा भी मिलता है। इसके अलावा JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन, Google Gemini Pro, JioAICloud और JioGames Cloud जैसे अतिरिक्त बेनिफिट्स भी शामिल हैं।

3/6

2. 495 रुपए वाला Jio प्लान

इसमें 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोज 1.5GB डेटा मिलता है। कंपनी इसमें 5GB Bonus Data भी जोड़ रही है, जिससे कुल 47GB हाई-स्पीड डेटा का फायदा मिलता है। इसके अलावा Unlimited Calling, रोज 100 SMS, Unlimited 5G, Google Gemini Pro, JioAICloud, JioGames Cloud और FanCode का एक्सेस भी दिया जा रहा है।

4/6

3. जियो 545 रुपए वाला प्लान

अगर आप वीडियो स्ट्रीमिंग, सोशल मीडिया और गेमिंग ज्यादा करते हैं, तो 545 रुपए वाला प्लान आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। इसमें 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ हर दिन 2GB डेटा मिलता है। कंपनी इस प्लान में भी 5GB Extra Data दे रही है, जिससे कुल 61GB डेटा उपलब्ध हो जाता है। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉल, JioHotstar Mobile, Google Gemini Pro, JioAICloud और JioGames Cloud का फायदा भी मिलता है।

5/6

4. 749 रुपए वाले Jio प्लान के फायदे

749 रुपए वाले जियो के प्लान में 72 दिनों की वैलिडिटी मिलती है और हर दिन 2GB डेटा दिया जाता है। इसके साथ कंपनी 20GB Extra Data भी देती है, जिससे कुल 164GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। प्लान में कॉलिंग, SMS, JioHotstar Mobile, Google Gemini Pro, JioAICloud है।

6/6

5. Jio का 899 रुपए वाला प्लान

जियो के 899 रुपए वाले प्लान में 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोज 2GB डेटा मिलता है। इसके अलावा कंपनी 20GB Bonus Data भी दे रही है, जिससे कुल 200GB हाई-स्पीड डेटा का फायदा मिलता है। साथ ही Unlimited Calling, रोज 100 SMS, JioHotstar Mobile, Google Gemini Pro, JioAICloud सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

Hindi Newsफोटोगैजेट्सये हैं Jio के 5 सीक्रेट Plans जिनमें मिल रहा 20GB तक Extra Data और फ्री OTT का मजा, देखें लिस्ट