
बारिश के मौसम में फोन को भीगने से बचाना हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। ऐसे में अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ऐसा फोन लेना समझदारी हो सकती है, जो वाटर और डस्ट resistance के साथ आते हो। अच्छी बात यह है कि आप 20,000 रुपए में ऐसे कई 5G स्मार्टफोन खरीद सकते हैं जिनमें IP रेटिंग के साथ बड़ी बैटरी, हाई-रेजॉल्यूशन कैमरा और दमदार परफॉर्मेंस मिलती है।

2/7बारिश से सुरक्षित रहने वाले फोन की इस लिस्ट में Vivo T5 Lite, realme NARZO 90x 5G, OPPO K14x 5G, Motorola G37 Power 5G और Redmi 15C 5G शामिल हैं। हालांकि ऑनलाइन कीमत और ऑफर समय के साथ बदल सकते हैं।

3/7Vivo T5 Lite एक सुरक्षित और पावरफुल 5G फोन है। फोन को IP65 रेटिंग मिली है, जिसका मतलब है कि यह धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा देता है। यानी हल्की बारिश या अचानक पड़ने वाले पानी के छींटों में फोन को लेकर थोड़ी राहत मिल सकती है। फोन मिलिट्री ग्रेड बॉडी से लैस है। कैमरे की बात करें तो फोन में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन की बड़ी खासियत इसकी 6500mAh बैटरी है, जो लंबे समय तक फोन चलाने में मदद करती है। Vivo T5 Lite की कीमत अभी फ्लिपकार्ट पर 19,999 रुपए है।

4/7अगर आपको बड़ी बैटरी और मजबूत बिल्ड वाला फोन लेना है तो Motorola G37 Power 5G आपको पसंद आ सकता है। इस फोन में IP64 रेटिंग दी गई है, जिससे धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा मिलती है। इसके अलावा फोन MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के साथ आता है। फोन में 50MP का मेन कैमरा मिलता है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 7000mAh की बैटरी है। इस फोन की Flipkart पर ₹17,999 है।

5/7फोन की खास बात इसका Rainwater Smart Touch फीचर है, जिसकी मदद से गीले हाथों से भी स्क्रीन इस्तेमाल करना आसान हो सकता है। फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। कैमरे की बात करें तो फोन में ऑटोफोकस सपोर्ट वाला 50MP प्राइमरी कैमरा मिलता है। इसके साथ AI Imaging और AI Clear Face जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं, जो फोटो को बेहतर बनाते हैं। फोन को IP65 रेटिंग मिली हुई है जो इसे थोड़े पानी से बचा सकता है। फोन की कीमत 17,499 रुपए है।

6/7Redmi 15 5G में 6000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कैमरे के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का मेन कैमरा शामिल है। फोन को IP64 रेटिंग भी मिली है यह धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा देता है। Redmi 15 5G की कीमत फ्लिपकार्ट पर 19,940 रुपए है।

7/7OPPO K14x 5G भी इस बजट में एक अच्छा ऑप्शन है। फोन को इस तरह डिजाइन किया गया है कि रोजमर्रा में पानी के छींटों और हल्की बारिश जैसी परिस्थितियों में सुरक्षा मिल सके। ऐसे में बारिश के मौसम में फोन इस्तेमाल करने वालों के लिए यह फीचर काम का साबित हो सकता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। OPPO K14x 5G को फ्लिपकार्ट से 17999 रुपए में ख़रीदा जा सकता है।
