₹20,000 से कम में खरीदें ये 5 ‘ऑलराउंडर’ Phones, कैमरा-बैटरी-गेमिंग में बेस्ट, लिस्ट में Samsung से Oneplus के फोन

20,000 रुपए से कम में नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Samsung, Redmi, OnePlus और Lava के इन 5 फोन पर नजर डाल लें। इस लिस्ट में ऐसे स्मार्टफोन शामिल हैं, जिनमें बड़ी बैटरी, 50MP कैमरा, 5G कनेक्टिविटी और स्मूद डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Himani GuptaOct 13, 2026 07:26 pm IST
Follow us on Google News
1/7

Best Smartphones under Rs 20,000:

नया स्मार्टफोन खरीदने के लिए अगर आपने 20 हजार रुपये से कम का बजट रखा है तो ये 5 फोन्स आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं। ये फोन्स बड़ी बैटरी, 5G कनेक्टिविटी, 50MP तक कैमरा और स्मूद डिस्प्ले जैसे फीचर से लैस हैं। हालांकि हर स्मार्टफोन की खूबियां अलग हैं। अगली स्लाइड में जानिए लिस्ट में कौन-कौन से फोन्स शामिल हैं:

2/7

पांच बेस्ट फोन की लिस्ट में ये

इस लिस्ट में Redmi 15C 5G Prime Edition, Samsung Galaxy M17e 5G, Lava Bold N4 Pro 5G, OnePlus N6x और Motorola G37 Power 5G शामिल हैं।

3/7

1. Redmi 15C 5G Prime Edition

इस स्मार्टफोन के 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपए है। फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है। इसमें 6.9 इंच का डिस्प्ले है, जो 120Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 50MP AI डुअल रियर कैमरा भी दिया गया है। साथ ही 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

4/7

2. Samsung Galaxy M17e 5G

सैमसंग इस फोन के 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,998 रुपए है। Samsung Galaxy M17e 5G में 6000mAh की बैटरी मिलती है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और 50MP डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसके अलावा, इसमें IP54 रेटिंग मिलती है, जो धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा देती है। कंपनी Knox सिक्योरिटी और छह जनरेशन तक OS अपग्रेड का दावा भी करती है।

5/7

3. Lava Bold N4 Pro 5G

इस स्मार्टफोन के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपए है। Lava Bold N4 Pro 5G उन लोगों के लिए एक बजट ऑप्शन है, जो 15 हजार रुपये के आसपास नया 5G फोन खरीदना चाहते हैं। फोन की खासियतों में 6000mAh की बैटरी, 18W चार्जिंग और 50MP AI रियर कैमरा शामिल हैं। यह Android 16 पर चलता है और इसमें IP64 रेटिंग भी दी गई है।

6/7

4. OnePlus N6x

इस लिस्ट में OnePlus N6x सबसे महंगे ऑप्शन में से एक है। इसकी लिस्टेड कीमत 19,999 रुपये है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 7000mAh की बैटरी है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और बड़े कूलिंग सिस्टम का दावा किया गया है। ये फीचर गेमिंग और लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए उपयोगी हो सकते हैं। फोन मिलिट्री ग्रेड बिल्ट के साथ आता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो N6x के रियर में 13 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है।

7/7

5. Motorola g37 Power 5G

मोटोरोला के इस स्मार्टफोन के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,800 रुपए है। इसकी खासियत 7000mAh की बड़ी बैटरी है, जो लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करने वालों के लिए उपयोगी हो सकती है। इसमें 6.66 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। फोन में MediaTek Dimensity 6400 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलता है, जो रोजमर्रा के काम और 5G कनेक्टिविटी के लिए बनाया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP AI रियर कैमरा और सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी (मजबूती) दी गई है।

Hindi Newsफोटोगैजेट्स₹20,000 से कम में खरीदें ये 5 ‘ऑलराउंडर’ Phones, कैमरा-बैटरी-गेमिंग में बेस्ट, लिस्ट में Samsung से Oneplus के फोन