ये हैं Airtel के 100 रुपए से भी कम के 5 सुपरहिट Plans, मिलेगा खुब सारा डेटा और 30 दिन तक की Validity

Airtel अपने ग्राहकों को कई शानदार डेटा प्लान्स ऑफर करता है। इन प्लान्स में 30 दिन तक वैलिडिटी, डेटा और OTT का फायदा मिलता है। खास बात यह है कि इन प्लान्स की कीमत 100 रुपए से भी कम है। देखिए Airtel के बेस्ट डेटा प्लान्स की लिस्ट।

Himani GuptaMay 11, 2026 12:07 pm IST
1/6

Airtel Data Plans Under Rs 100

इंटरनेट हर किसी की जरूरत बन चुका है। बिना इंटरनेट के फोन का कोई यूज नहीं रह गया है, अगर डेटा जल्दी खत्म हो जाए तो काफी परेशानी होती है। ऐसे में अगर आप Airtel यूजर हैं तो आपके पास 100 रुपए से कम के कई सस्ते Data Voucher हैं जो आपके लिए बेस्ट होंगे। हमने आपके लिए 5 बेस्ट एयरटेल के डेटा प्लान्स की लिस्ट तैयार की है, जानें किसमें क्या फायदे मिलेंगे:

2/6

1. Airtel का 99 रुपए वाला डेटा प्लान

एयरटेल के इस डेटा पैक की वैलिडिटी दो दिन की है। इसमें आपको इंटरनेट यूज करने के लिए 20जीबी हाई-स्पीड डेटा मिलेगा। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा ऑफर किया जाता है। अगर आपका डेली डेटा जल्दी खत्म हो जाता है।

3/6

2. Airtel का 48 रुपए वाला डेटा वाउचर

एयरटेल के 50 रुपए से कम कीमत वाले इस प्लान में आपको टोटल 1GB डेटा मिलता है। इस प्लान में मिलने वाला सबसे बड़ा फायदा जियोहॉटस्टार मोबाइल का एक महीने का सब्सक्रिप्शन है। साथ ही प्लान में पूरे एक महीने की वैलिडिटी भी ऑफर की जाती है।

4/6

3. Airtel का 77 रुपये का डेटा वाउचर

एयरटेल के 77 रुपये के डेटा वाउचर में 5GB डेटा मिलता है। इस डेटा का इस्तेमाल सिर्फ सात दिनों के लिए किया जा सकता है। इसके बाद बचा हुआ डेटा अपने आप खत्म हो जाएगा। आप इस डेटा वाउचर को एयरटेल के किसी भी प्रीपेड प्लान के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें 4G डेटा मिलता है 5G नहीं।

5/6

4. Airtel का 39 रुपए प्लान

एयरटेल के इस डेटा पैक की वैलिडिटी तीन दिन की है। इस प्लान में आपको इंटरनेट यूज करने के लिए 3जीबी डेटा मिलेगा। अगर आपका डेली डेटा खत्म हो गया है और आपको तुरंत इंटरनेट चाहिए, तो यह प्लान काफी मददगार साबित हो सकता है। इसकी कीमत कम होने की वजह से कई यूजर्स इसे बैकअप प्लान के तौर पर भी इस्तेमाल करते हैं।

6/6

5. Airtel 33 रुपये वाला डेटा पैक

एयरटेल का यह डेटा पैक एक दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें आपको इंटरनेट यूज करने के लिए 2जीबी डेटा ऑफर किया जाता है।

Hindi Newsफोटोगैजेट्सये हैं Airtel के 100 रुपए से भी कम के 5 सुपरहिट Plans, मिलेगा खुब सारा डेटा और 30 दिन तक की Validity