ये हैं Airtel के 3 बेस्ट Unlimited प्लान्स, जिनमें रोज मिलेगा 2.5GB डेटा, फ्री कॉल्स और OTT का मजा, कीमत ₹399 से शुरू

Airtel के 3 धांसू अनलिमिटेड 5G रिचार्ज प्लान्स 399 रुपए से शुरू होते हैं। इनमें रोज 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ OTT का भी मजा मिलता है। जानें लिस्ट में कौन-कौन से प्लान्स की पूरी डिटेल्स:

Himani GuptaAug 30, 2026 10:54 am IST
1/6

Airtel 3 Unlimited Recharge Plans 2026

अगर आप Airtel का SIM इस्तेमाल करते हैं और अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और OTT वाले प्लान से रिचार्ज करना चाहते हैं तो एयरटेल के ये प्लान्स आपके लिए बेस्ट हैं। Airtel के पास ऐसे तीन रिचार्ज प्लान्स हैं, जिनमें अनलिमिटेड 5G डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 2.5GB डेटा मिलता है। एयरटेल के इन प्लान्स की कीमत 399 रुपए से शुरू होती है।

2/6

एयरटेल के इन प्लान्स में मिलेंगे ये शानदार फायदे

खास बात यह है कि इन प्लान्स में सिर्फ इन्टरनेट और कॉलिंग ही नहीं, बल्कि अलग-अलग OTT और डिजिटल सर्विस का फायदा भी मिलता है। बताते चलें 399 रुपए वाले प्लान में जियोहॉटस्टार मोबाइल, एयरटेल Xstream प्ले, हेल्लो ट्यून और एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम जैसे फायदे दिए जा रहे हैं। वहीं 1,199 रुपए वाले रिचार्ज में अमेजन प्राइम लाइट का फायदा मिलता है।

3/6

1. Airtel के 399 रुपए वाले प्लान में मिलेंगे ये फायदे

सबसे पहले बात करते हैं सबसे सस्ते 399 रुपए प्लान के बारे में एयरटेल के इस प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। एयरटेल के इस प्लान में रोजाना 2.5GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। यानी पूरी वैलिडिटी के दौरान कुल 70GB डेटा का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा Eligible Users को Unlimited 5G Data का फायदा भी मिलता है।

4/6

399 रुपए में अनलिमिटेड कॉल और OTT

एयरटेल के इस प्लान में Local, STD और Roaming Calls के लिए अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग मिलती है। साथ ही हर दिन 100 SMS भी दिए जाते हैं। इसमें 28 दिनों का JioHotstar Mobile Subscription, Airtel Xstream Play, Hello Tunes और Eligible Users के लिए Adobe Express Premium शामिल है।

5/6

2. Airtel का 1199 रुपए वाले प्लान के फायदे

एयरटेल के 1,199 रुपए वाले प्लान में 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है यानी करीब तीन महीने की है। इस प्लान में भी रोजाना 2.5GB डेटा मिलता है। इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, हर दिन 100 SMS और अनलिमिटेड Unlimited 5G डेटा दिया जाता है। इस प्लान का सबसे बड़ा Extra Benefit Amazon Prime Lite Subscription है, जो प्लान की वैलिडिटी के दौरान मिलता है।

6/6

3. Airtel के 3999 रुपए प्लान के फायदे

Airtel का 3999 रुपए प्रीपेड प्लान 365 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में भी रोजाना 2.5GB डेटा मिलता है। प्लान का खर्च 11 रुपए आता है। प्लान में अनलिमिटेड कॉल और 100 SMS पर डे की सुविधा मिलती है। इस प्लान में 3 महीने का JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन भी शामिल है। 365 दिनों की वैलिडिटी है।

Hindi Newsफोटोगैजेट्सये हैं Airtel के 3 बेस्ट Unlimited प्लान्स, जिनमें रोज मिलेगा 2.5GB डेटा, फ्री कॉल्स और OTT का मजा, कीमत ₹399 से शुरू