Hindi Newsफोटोगैजेट्ससरकार की चेतावनी! Valentine के नाम पर चल रही ठगी; Surprise Gift, E-card खाली कर रहे बैंक अकाउंट, ये गलती न करें

सरकार की चेतावनी! Valentine के नाम पर चल रही ठगी; Surprise Gift, E-card खाली कर रहे बैंक अकाउंट, ये गलती न करें

Valentine Week चल रहा है। इस फेस्टिवल पर स्कैमर्स नए तरफ के फ्रॉड लेकर आएं हैं, जिसके बारे में खुद सरकार ने चेतावनी जारी की है। Unknown links, fake delivery calls और parcels के जरिए scammers लोगों को ठग रहे हैं। प्यार के नाम पर ठगी बढ़ रही है। ऐसे पहचानें धोखा और खुद को सुरक्षित रखें।

Himani GuptaFeb 09, 2026 06:08 pm IST
1/6

Valentine Week Online Fraud

Valentine’s Week आते ही मोबाइल पर प्यार भरे मैसेज, e-cards, surprise gift और केक डिलीवरी की कॉल आम हो जाती हैं। ये सब सुनने में अच्छे लगते हैं, लेकिन हर बार ये सच्चा प्यार नहीं होता। कई बार इसके पीछे ठगी का खेल छुपा होता है। इस बारे में सरकारी एजेंसियों और साइबर सुरक्षा विभाग ने चेतावनी दी है कि Valentine’s Week के दौरान ठगी के मामले तेजी से बढ़ जाते हैं। ठग लोगों की भावनाओं का फायदा उठाकर उन्हें अपने जाल में फंसाते हैं। जानें कैसे बचें:

2/6

ऐसे किया जा रहा ये फ्रॉड

कई लोग खुशी-खुशी अनजान लिंक खोल लेते हैं या डिलीवरी के नाम पर OTP शेयर कर देते हैं। जैसे ही कोई लिंक खोला जाता है या कॉल पर बताए गए रूल माने जाते हैं, मोबाइल और बैंक से जुड़ी जरूरी जानकारी ठगों तक पहुंच जाती है। इसके बाद खाते से पैसे निकल जाते हैं या फोन पूरी तरह ठग के काबू में चला जाता है। Valentine’s Week में खुशियां मनाना गलत नहीं है, लेकिन थोड़ी समझदारी और सावधानी बहुत जरूरी है। हर surprise सुरक्षित हो, यह जरूरी नहीं।

3/6

अनजान गिफ्ट और पार्सल हो सकते खतरनाक

अगर आपके नाम से कोई अनजान केक, फूल या गिफ्ट आता है, तो उसे तुरंत लेने की जल्दबाजी न करें। कई बार ये सिर्फ बहाना होता है। डिलीवरी एजेंट बनकर ठग कॉल करता है और OTP या फोन की सेटिंग बदलने को कहता है। एक बार अगर फोन की कॉल फॉरवर्डिंग चालू हो गई, तो आपके बैंक से आने वाले मैसेज और कॉल सीधे ठग तक पहुंच सकते हैं।

4/6

Love Message और E-Card से जुड़ा खतरा

Valentine’s Week में “Someone likes you” या “You received a Valentine card” जैसे मैसेज आम हो जाते हैं। इनमें दिए गए लिंक अक्सर फर्जी होते हैं। ऐसे लिंक मोबाइल को खराब कर सकते हैं और आपकी निजी जानकारी चोरी कर सकते हैं।

5/6

Fake कॉल की पहचान कैसे करें

अगर कोई कॉल करके खुद को डिलीवरी वाला या कंपनी का कर्मचारी बताए और OTP, बैंक जानकारी या फोन की सेटिंग बदलने को कहे, तो तुरंत फोन काट दें। कोई भी असली कंपनी फोन पर ऐसी जानकारी नहीं मांगती।

6/6

खुद को ऐसे रखें सुरक्षित

Valentine’s Week में थोड़ी सी सावधानी आपको बड़े नुकसान से बचा सकती है। अनजान लिंक पर क्लिक न करें। किसी को भी OTP या बैंक की जानकारी न दें। अनजान गिफ्ट या पार्सल पहले जांचें। शक होने पर परिवार या पुलिस से बात करें।