Aadhaar यूजर्स को सरकार की बड़ी चेतावनी, अगर की ये 3 छोटी सी गलती, तो खाली होगा बैंक अकाउंट

Aadhaar Card यूजर्स के लिए जरूरी चेतावनी। आधार से जुड़ी कुछ आम गलतियां आपकी प्राइवेसी और पैसों के लिए खतरा बन सकती हैं। जानिए कौन-सी गलतियां भारी पड़ सकती हैं और कैसे रखें अपना Aadhaar सुरक्षित।

Himani GuptaJan 06, 2026 12:13 pm IST
1/7

Big warning for Aadhaar Card Users

आज के समय में Aadhaar Card हर भारतीय की पहचान बन चुका है। ऐसे में आधार कार्ड से जुड़ी सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी हो जाती है। लेकिन परेशानी की बात यह है कि कई लोग अनजाने में Aadhaar से जुड़ी ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जो आगे चलकर उनके लिए बड़ा नुकसान बन सकती हैं। कभी आधार नंबर गलत जगह शेयर कर देना, कभी फोटो कॉपी खुले में छोड़ देना, तो कभी फर्जी कॉल या मैसेज पर भरोसा कर लेना ये छोटी-छोटी बातें बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती हैं।

2/7

Aadhaar डिटेल्स लीक होने के ये नुकसान

UIDAI और सरकार समय-समय पर Aadhaar यूजर्स को सतर्क रहने की सलाह देती रहती है, क्योंकि आधार से जुड़े फ्रॉड के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अगर आधार की जानकारी गलत हाथों में चली जाए, तो बैंक फ्रॉड, फर्जी सिम, या पहचान चोरी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

3/7

Aadhaar Card यूजर्स की सबसे बड़ी गलती

सबसे बड़ी गलती जो लोग करते हैं, वह है आधार नंबर को हर जगह शेयर करना। कई लोग दुकानों, होटलों या अनजान वेबसाइट्स पर बिना सोचे-समझे Aadhaar की फोटो कॉपी दे देते हैं। यही आदत बाद में परेशानी बन जाती है। याद रखें, आधार कार्ड एक बेहद संवेदनशील डॉक्यूमेंट है। इसे केवल भरोसेमंद और जरूरी जगह पर ही इस्तेमाल करना चाहिए।

4/7

1. आधार की फोटो कॉपी देना क्यों है खतरनाक?

अगर आपकी Aadhaar की फोटो कॉपी गलत व्यक्ति के हाथ लग जाती है, तो वह: - फर्जी सिम कार्ड निकलवा सकता है - फर्जी बैंक अकाउंट खुलवा सकता है - सरकारी योजनाओं का गलत फायदा उठा सकता है इसलिए कभी भी खुली Aadhaar कॉपी न दें। जहां जरूरी हो, वहां Masked Aadhaar का इस्तेमाल करें।

5/7

2. फर्जी कॉल और मैसेज से रहें सावधान

आजकल कई लोग UIDAI या बैंक अधिकारी बनकर कॉल करते हैं और Aadhaar अपडेट के नाम पर जानकारी मांगते हैं। ध्यान रखें: UIDAI कभी फोन पर आधार नंबर या OTP नहीं मांगता, किसी भी लिंक पर क्लिक करके आधार डिटेल न भरें, अगर कोई ऐसा करता है, तो वह फ्रॉड हो सकता है।

6/7

3. फर्जी वेबसाइट्स भी बड़ा खतरा

कई फर्जी वेबसाइट्स Aadhaar अपडेट या डाउनलोड के नाम पर आपकी जानकारी चुरा लेती हैं। हमेशा: सिर्फ UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट का इस्तेमाल करें, किसी थर्ड पार्टी ऐप या साइट पर Aadhaar डिटेल न डालें, थोड़ी सी लापरवाही बड़ा नुकसान कर सकती है।

7/7

Aadhaar को सुरक्षित रखने के आसान टिप्स

Aadhaar नंबर बेवजह शेयर न करें, Masked Aadhaar का इस्तेमाल करें, OTP किसी को न बताएं, फर्जी कॉल और लिंक से दूर रहें, समय-समय पर Aadhaar लॉक/अनलॉक फीचर का उपयोग करें।

Hindi Newsफोटोगैजेट्सAadhaar यूजर्स को सरकार की बड़ी चेतावनी, अगर की ये 3 छोटी सी गलती, तो खाली होगा बैंक अकाउंट