Flipkart पर फोन का Obsidian कलर वेरिएंट 1,19,999 रुपये कीमत के साथ लिस्टेड है। बैंक ऑफर का लाभ लेकर 4,000 रुपये की छूट का लाभ लिया जा सकता है, जिससे प्रभावी कीमत 1,15,999 रुपये रह जाएगी। बता दें कि, लॉन्च के समय, इसकी कीमत 1,72,999 रुपये थी, यानी फ्लैट डिस्काउंट औ बैंक ऑफर का लाभ लेकर इसे लॉन्च प्राइस से 57,000 रुपये कम में खरीदा जा सकता है।

फोन में 8-इंच की इनर OLED स्क्रीन दी है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है और इसकी अधिकतम ब्राइटनेस 2700 निट्स तक है। बाहर की तरफ, इसमें 6.3-इंच की OLED स्क्रीन है, जिसमें गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 2700 निट्स तक की अधिकतम ब्राइटनेस है।

फोन गूगल टेंसर G4 चिपसेट और Titan M2 सिक्योरिटी कोप्रोसेसर से लैस है। इसे अगस्त 2024 में आउट-ऑफ-द-बॉक्स Android 14 के साथ लॉन्च किया गया था। कंपनी ने कहा था कि फोन सात साल तक एंड्रॉयड ओएस, सिक्योरिटी और पिक्सेल ड्रॉप के लिए एलिजिबल है। फोन में 16GB रैम और 256GB स्टोरेज है।

फोन में, बाहर की तरफ, 48-मेगापिक्सेल का वाइड-एंगल कैमरा, 10.5-मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 5x ऑप्टिकल जूम, 20x सुपर रिजॉल्यूशन जूम वाला 10.8-मेगापिक्सेल का टेलीफोटो कैमरा है। वाइड और टेलीफोटो दोनों कैमरों में ऑप्टिकल और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन है। कवर डिस्प्ले पर 10-मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा है, जबकि अंदर की स्क्रीन पर भी 10-मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा है।

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी, जीपीएस, अल्ट्रा-वाइडबैंड (UWB) और यूएसबी 3.2 टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। इसमें एक्सेलेरोमीटर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, ई-कंपास, बैरोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी शामिल हैं।

फोन में 4650mAh की बैटरी है जिसे PPS चार्जर (45W) और Qi वायरलेस चार्जर से चार्ज किया जा सकता है। यह फेस और फिंगरप्रिंट-बेस्ड बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन को सपोर्ट करता है। फोन IPX8 वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग के साथ आता है।
