Google Pixel 10a की बिक्री शुरू; ऑफर में 6,000 रुपये सस्ता मिल रहा फोन, बजट में आए दाम

Google Pixel 10a Sale live: गूगल पिक्सेल स्मार्टफोन लवर्स का इंतजार खत्म हो गया है। गूगल का नया Pixel 10a फोन आज (6 मार्च) से भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। ऑफर में यह फोन 6,000 रुपये सस्ता मिल रहा है। चलिए जानते हैं फोन की कीमत, खासियत, बैंक ऑफर के बारे में सबकुछ...

Arpit SoniMar 06, 2026 12:42 pm IST
1/5

इतनी है Google Pixel 10a की कीमत

गूगल ने भारत में Google Pixel 10a का एक ही वेरिएंट लॉन्च किया है, जिसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज है। इसकी कीमत 49,999 रखी गई है। ग्राहक HDFC बैंक कार्ड से खरीदी कर 3,000 रुपये के इंस्टेंट कैशबैक का लाभ ले सकते हैं। पुरानी फोन पर 3,000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिल रहा है। दोनों ऑफर का पूरा लाभ ले लिया जाए, तो फोन की प्रभावी कीमत 43,999 रुपये रह जाएगी, यानी लॉन्च प्राइस से सीधे 6,000 रुपये कम। इसे Flipkart और Google India ऑनलाइन स्टोर से बेरी, फॉग, लैवेंडर और ऑब्सीडियन कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

2/5

लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट, तगड़ा प्रोसेसर

नया गूगल पिक्सेल 10a Android 16 पर चलता है, और कंपनी का कहना है कि इसे सात साल तक ओएस अपग्रेड और सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। फोन में Tensor G4 चिपसेट है, साथ में Titan M2 सिक्योरिटी कोप्रोसेसर भी है। फोन में 8GB रैम और 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज भी है।

3/5

बड़ा, स्मूद और मजबूत डिस्प्ले

गूगल पिक्सेल 10a में 6.3-इंच एक्टुआ (pOLED) डिस्प्ले है, जो 120 हर्ट्ज तक रिफ्रेश रेट, 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन का फ्रेम एल्युमिनियम से बना है और धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए यह IP68 रेटिंग के साथ आता है।

4/5

फोटोग्राफी के लिए दमदार कैमरा

गूगल पिक्सेल 10a में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 25mm फोकल लेंथ, 1/2.0-इंच सेंसर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 48MP (f/1.7) का प्राइमरी कैमरा है, साथ ही 120-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 13MP (f/2.2) का अल्ट्रावाइड कैमरा और 1/3.1-इंच का सेंसर है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13MP (f/2.2) का फ्रंट कैमरा है।

5/5

फास्ट चार्जिंग के साथ बड़ी बैटरी

गूगल पिक्सेल 10a में 5100mAh की बैटरी है, जो 30W (वायर्ड) और 10W (वायरलेस) चार्जिंग को सपोर्ट करती है। चार्जिंग के लिए टाइप-सी पोर्ट है। दावा है कि एक चार्ज में फोन 30 घंटे से ज्यादा और एक्सट्रीम बैटरी सेवर मोड में 120 घंटे चल सकता है। फोन में 5G, 4G, वाई-फाई 6e, ब्लूटूथ 6, एनएफसी के साथ-साथ जीपीएस का भी सपोर्ट मिलता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट स्कैनर है। 183 ग्राम वजनी इस फोन की मोटाई 9 एमएम है।

Hindi Newsफोटोगैजेट्सGoogle Pixel 10a की बिक्री शुरू; ऑफर में 6,000 रुपये सस्ता मिल रहा फोन, बजट में आए दाम