बार-बार Recharge का झंझट खत्म, पूरे 165 दिनों तक चलेंगे ये सस्ते प्लान, फ्री कॉल्स के साथ 300GB डेटा भी

बार-बार रिचार्ज करने का झंझट नहीं चाहते तो आप हम आपको ऐसे प्लान्स बता रहे हैं, जो 1000 रुपये से कम कीमत में लंबी वैलिडिटी प्रदान करते हैं। लिस्ट में एक ऐसा प्लान भी है, जो 900 रुपये से कम में 165 दिनों तक चलता है। देखें आपके लिए कौन सा प्लान बेस्ट रहेगा...

Arpit SoniMay 30, 2026 09:14 am IST
1/5

बीएसएनएल का 897 रुपये का प्लान

897 रुपये कीमत का यह प्रीपेड प्लान पूरे 165 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए तो इस प्लान के रोज का खर्च 5.43 रुपये आएगा। इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स, एकमुश्त 24GB डेटा और डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। डेटा कोटा समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40Kbps रह जाएगी।

2/5

बीएसएनएल का 997 रुपये का प्लान

997 रुपये कीमत का यह प्रीपेड प्लान पूरे 150 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए तो इस प्लान के रोज का खर्च 6.64 रुपये आएगा। इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स, डेली 2GB डेटा (यानी कुल 300GB) और डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। डेली डेटा लिमिट समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40Kbps रह जाएगी।

3/5

जियो का 899 रुपये का प्लान

899 रुपये कीमत का यह प्रीपेड प्लान पूरे 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए तो इस प्लान के रोज का खर्च 9.98 रुपये आएगा। इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स, डेली 2GB डेटा + 20GB एक्स्ट्रा डेटा (यानी कुल 200GB) और डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। डेली डेटा कोटा समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64Kbps रह जाएगी। इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा, जियो हॉटस्टार, जियो टीवी, जियो एआई क्लाउड और गूगल जेमिनी प्रो प्लान सब्सक्रिप्सन जैसे बेनिफिट्स शामिल हैं।

4/5

जियो का 999 रुपये का प्लान

999 रुपये कीमत का यह प्रीपेड प्लान पूरे 98 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए तो इस प्लान के रोज का खर्च 10.19 रुपये आएगा। इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स, डेली 2GB डेटा (यानी कुल 196GB) और डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। डेली डेटा कोटा समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64Kbps रह जाएगी। इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा, जियो हॉटस्टार, जियो टीवी, जियो एआई क्लाउड और गूगल जेमिनी प्रो प्लान सब्सक्रिप्सन जैसे बेनिफिट्स शामिल हैं।

5/5

Vi का 1149 रुपये का प्लान

इस प्लान की कीमत 1000 रुपये से बस थोड़ी ही ज्यादा है, इसलिए इसे लिस्ट में शामिल किया है। यह प्रीपेड प्लान पूरे 180 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए तो इस प्लान के रोज का खर्च 6.38 रुपये आएगा। इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स, एकमुश्त 15GB डेटा और कुल 1800 एसएमएस मिलते हैं। डेटा कोटा समाप्त हो जाने के बाद 50 पैसे प्रति एमबी की दर से चार्ज देना होगा।

Hindi Newsफोटोगैजेट्सबार-बार Recharge का झंझट खत्म, पूरे 165 दिनों तक चलेंगे ये सस्ते प्लान, फ्री कॉल्स के साथ 300GB डेटा भी