पूरे 365 दिन तक रहे टेंशन फ्री, 2000 रुपये से कम में बेस्ट हैं ये प्लान, तुरंत करें रिचार्ज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हो चुकी है और खबरें हैं कि मोबाइल प्लान्स भी महंगे हो सकते हैं। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन अगर आप टेंशन फ्री रहना चाहते हैं, तो यहां देखें 2000 रुपये से कम में लंबी वैलिडिटी वाले कुछ बेस्ट प्लान्स...

Arpit SoniMay 17, 2026 02:43 pm IST
1/8

एयरटेल का 1849 रुपये का प्रीपेड प्लान

यह प्लान पूरे 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। यह वॉयस और एसएमएस ओनली प्लान है इसलिए इसमें डेटा नहीं मिलता है। इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स के साथ कुल 3600 एसएमएस मिलते हैं। प्लान में 12 महीने के लिए फ्री एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम सब्सक्रिप्शन (जिसकी कीमत 4000 रुपये है) और फ्री हैलोट्यून्स जैसे बेनिफिट्स मिलते हैं।

2/8

जियो का 1748 रुपये का प्रीपेड प्लान

यह प्लान पूरे 336 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। यह वॉयस और एसएमएस ओनली प्लान है इसलिए इसमें डेटा नहीं मिलता है। इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स के साथ कुल 3600 एसएमएस मिलते हैं। प्लान में जियो टीवी और जियो एआई क्लाउड का एक्सेस शामिल है।

3/8

Vi का 1749 रुपये का प्रीपेड प्लान

यह प्लान पूरे 180 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 1.5GB डेटा और डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा भी शामिल है। प्लान में बिंज ऑल नाइट (रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड इंटरनेट), वीकेंड डेटा रोलओवर और डेटा डिलाइट जैसे बेनिफिट्स शामिल हैं।

4/8

Vi का 1849 रुपये का प्रीपेड प्लान

यह प्लान पूरे 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। यह वॉयस और एसएमएस ओनली प्लान है इसलिए इसमें डेटा नहीं मिलता है। इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स के साथ कुल 3600 एसएमएस मिलते हैं। एसएमएस कोटा समाप्त हो जाने के बाद 1 रुपये प्रति लोकल एसएमएस और 1.5 रुपये प्रति एसटीडी एसएमएस की दर से चार्ज देना होगा।

5/8

बीएसएनएल का 1999 रुपये का प्लान

यह प्लान पूरे 330 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 1.5GB डेटा और डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। डेटा कोटा समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40Kbps रह जाती है।

6/8

बीएसएनएल का 1499 रुपये का प्लान

यह प्लान पूरे 300 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स के साथ एकमुश्त 30GB बल्क डेटा और डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। डेटा कोटा समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40Kbps रह जाती है। ऑफर में यह प्लान 1424 रुपये का मिल रहा है। ऑफर 17 मई को समाप्त होना वाला है।

7/8

बीएसएनएल का 997 रुपये का प्लान

यह प्लान पूरे 150 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 2GB बल्क डेटा और डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। डेटा कोटा समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40Kbps रह जाती है।

8/8

बीएसएनएल का 897 रुपये का प्लान

यह प्लान पूरे 165 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स के साथ एकमुश्त 24GB बल्क डेटा और डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। डेटा कोटा समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40Kbps रह जाती है।

Hindi Newsफोटोगैजेट्सपूरे 365 दिन तक रहे टेंशन फ्री, 2000 रुपये से कम में बेस्ट हैं ये प्लान, तुरंत करें रिचार्ज