
469 रुपये का यह एयरटेल प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए तो इस प्लान के रोज का खर्च 5.58 रुपये आएगा। यह एयरटेल का वॉयस और एसएमएस ओनली प्लान है और इसमें डेटा नहीं मिलता है। प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स और कुल 900 एसएमएस मिलते हैं। प्लान में एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम सब्सक्रिप्शन (12 महीने के लिए), सेफ नेटवर्क प्रोटेक्शन और फ्री हैलोट्यून्स जैसे बेनिफिट्स शामिल हैं। एसएमएस कोटा समाप्त हो जाने के बाद 1 रुपये प्रति लोकल और 1.5 रुपये प्रति एसटीडी एसएमएस की दर से चार्ज देना होगा।

2/5448 रुपये का यह जियो प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए तो इस प्लान के रोज का खर्च 5.33 रुपये आएगा। यह जियो का वॉयस और एसएमएस ओनली प्लान है और इसमें डेटा नहीं मिलता है। प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स और कुल 1000 एसएमएस मिलते हैं। प्लान में जियो टीवी और जियो एआई क्लाउड जैसे बेनिफिट्स शामिल हैं।

3/5वोडाफोन-आइडिया का यह 470 रुपये का प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए तो इस प्लान के रोज का खर्च 5.59 रुपये आएगा। यह वीआई का वॉयस और एसएमएस ओनली प्लान है और इसमें डेटा नहीं मिलता है। प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स और कुल 900 एसएमएस मिलते हैं। एसएमएस कोटा समाप्त हो जाने के बाद 1 रुपये प्रति लोकल और 1.5 रुपये प्रति एसटीडी एसएमएस की दर से चार्ज देना होगा।

4/5अगर आप 50 रुपये ज्यादा खर्च कर सकते हैं तो वीआई के 548 रुपये के प्लान पर विचार कर सकते हैं। वीआई का 548 रुपये का प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए तो इस प्लान के रोज का खर्च 6.52 रुपये आएगा। इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स और कुल 1000 एसएमएस मिलते हैं। प्लान में एकमुश्त 7GB डेटा भी मिलता है। प्लान में Vi Movies & TV सब्सक्रिप्शन भी शामिल है। एसएमएस कोटा समाप्त हो जाने के बाद 1 रुपये प्रति लोकल और 1.5 रुपये प्रति एसटीडी एसएमएस की दर से चार्ज देना होगा। डेटा कोटा समाप्त हो जाने के बाद 50 पैसे प्रति एमबी की दर से चार्ज देना होगा।

5/5आप वीआई के इस प्लान पर भी विचार कर सकते हैं। वीआई का 489 रुपये का प्लान 78 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए तो इस प्लान के रोज का खर्च 6.26 रुपये आएगा। इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स और कुल 1000 एसएमएस मिलते हैं। प्लान में एकमुश्त 6GB डेटा भी मिलता है।
