ग्राहकों की मौज, 2026 में पूरे 365 दिन FREE में देखें JioHotstar और अमेजन प्राइम

साल 2026 शुरू होने में अब बस कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। अगर आप नए साल में पूरे 365 दिन फ्री में JioHotstar या फिर Amazon Prime पर अपनी फेवरेट मूवी-शो देखना चाहते हैं, तो यहां हम आपको ऐसे प्लान्स बता रहे हैं, जिनमें 1 साल के लिए फ्री जियोहॉटस्टार या अमेजन प्राइम का सब्सक्रिप्शन मिलता है। देखें लिस्ट

Arpit SoniDec 28, 2025 01:36 pm IST
1/5

एयरटेल का 3999 रुपये का प्लान

यह प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में ग्राहकों को 365 दिनों के लिए फ्री कॉल्स, डेली 100 एसएमएस और डेली 2.5GB डेटा मिलता है। प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा भी शामिल है। इस प्लान में ग्राहकों को 1 साल के लिए फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन मिलता है। प्लान में 12 महीनों के लिए फ्री परप्लेक्सिटी प्रो AI सब्सक्रिप्शन शामिल है।

2/5

Vi का 3699 रुपये का प्लान

यह प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में ग्राहकों को 365 दिनों के लिए फ्री कॉल्स, डेली 100 एसएमएस और डेली 2GB डेटा मिलता है। प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा भी शामिल है। इस प्लान में ग्राहकों को 1 साल के लिए JioHotstar Mobile का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। प्लान में हाफ-डे (12am से 12pm तक) अनलिमिटेड डेटा, वीकेंड डेटा रोलओवर और डेटा डिलाइट जैसे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। इस प्लान के ग्राहकों को 90 दिनों के लिए 50GB एक्स्ट्रा डेटा भी दिया जा रहा है।

3/5

Vi का 3799 रुपये का प्लान

यह प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में ग्राहकों को 365 दिनों के लिए फ्री कॉल्स, डेली 100 एसएमएस और डेली 2GB डेटा मिलता है। प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा भी शामिल है। इस प्लान में ग्राहकों को 1 साल के लिए Amazon Prime Lite का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। प्लान में हाफ-डे (12am से 12pm तक) अनलिमिटेड डेटा, वीकेंड डेटा रोलओवर और डेटा डिलाइट जैसे बेनिफिट्स भी शामिल हैं।

4/5

Vi का 3999 रुपये का प्लान

यह प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में ग्राहकों को 365 दिनों के लिए फ्री कॉल्स, डेली 100 एसएमएस और डेली 2GB डेटा मिलता है। प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा भी शामिल है। इस प्लान में ग्राहकों को 1 साल के लिए JioHotstar Mobile और Amazon Prime Lite का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। प्लान में हाफ-डे (12am से 12pm तक) अनलिमिटेड डेटा, वीकेंड डेटा रोलओवर और डेटा डिलाइट जैसे बेनिफिट्स भी शामिल हैं।

5/5

Vi का 4999 रुपये का प्लान

यह प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में ग्राहकों को 365 दिनों के लिए फ्री कॉल्स, डेली 100 एसएमएस और डेली 2GB डेटा मिलता है। प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा भी शामिल है। इस प्लान में ग्राहकों को 1 साल के लिए Amazon Prime Lite का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। प्लान में 1 साल के लिए Vi Movies & TV Super (JioHotstar समेत 20 OTTs) सब्सक्रिप्शन भी शामिल है। इसके अलावा, प्लान में हाफ-डे (12am से 12pm तक) अनलिमिटेड डेटा, वीकेंड डेटा रोलओवर और डेटा डिलाइट जैसे बेनिफिट्स भी शामिल हैं।

Hindi Newsफोटोगैजेट्सग्राहकों की मौज, 2026 में पूरे 365 दिन FREE में देखें JioHotstar और अमेजन प्राइम