पूरे 12 महीने केवल ₹399 में चलाएं 50Mbps ब्रॉडबैंड, मिलेगा 3000GB डेटा, 500 TV चैनल्स भी

BSN का सस्ता ब्रॉडबैंड प्लान इस समय ऑफर में और भी ज्यादा सस्ता मिल रहा है। हम बात कर रहे हैं BSNL Spark Plan की। ऑफर के तहत ग्राहक इस 50Mbps ब्रॉडबैंड प्लान को पहले 12 महीनों तक 399 रुपये प्रति माह में चला सकते हैं। कम खर्च में तेजतर्रार स्पीड चाहिए, तो यह एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। 

Arpit SoniJul 25, 2026 08:54 am IST
1/5

BSNL Spark Plan 

बीएसएनएल की वेबसाइट पर यह प्लान Fiber BSNL SPARK नाम के साथ लिस्टेड है। वैसे तो इसकी ओरिजनल कीमत 449 रुपये प्रति माह है, लेकिन कंपनी पहले 12 महीनों के लिए इस प्लान को 399 रुपये प्रति माह के डिस्काउंट प्राइस पर दे रही है। हालांकि, 13वें महीने से इसकी कीमत 449 रुपये प्रति माह हो जाएगी। यह प्लान 6 महीने और 12 महीने के लिए उपलब्ध नहीं है।

2/5

तेजतर्रार स्पीड और ढेर सारा डेटा

इस प्लान में ग्राहकों को हर महीने 3300GB डेटा तक 50Mbps की तेजतर्रार इंटरनेट स्पीड मिलेगी। लेकिन ध्यान रहें कि अगर आप इतना डेटा कोटा समाप्त कर लेते हैं, तो इंटरनेट स्पीड घटकर 4Mbps रह जाएगी।

3/5

फ्री में करें अनलिमिटेड कॉल्स

इस प्लान के साथ ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग करने के लिए एक फ्री लैंडलाइन कनेक्शन मिलता है, बस लैंडलाइन इंस्ट्रूमेंट ग्राहक को खुद खरीदना होगा।

4/5

TV चैनल्स भी फ्री

अब इस प्लान के साथ बीएसएनएल अपने ग्राहकों को एक और धांसू बेनिफिट दे रही है। दरअसल, प्लान में कंपनी ने IFTV: 500+ फ्री टू एयर चैनल्स बेनिफिट को भी जोड़ दिया है। यानी तेज इंटरनेट स्पीड और कॉलिंग के साथ-साथ टीवी का भी मुफ्त में चैनल्स देखने का लाभ भी मिलेगा।

5/5

कैसे उठाएं फायदा

ग्राहक नजदीकी बीएसएनएल ऑफिस, बीएसएनएल की वेबसाइट, बीएसएनएल सेल्फ केयर ऐप के जरिए इन प्लान्स की डिटेल्स ले सकते हैं। कंपनी ने बताया कि ग्राहक 18004444 पर वॉट्सऐप करके के भी इन प्लान को बुक कर सकते हैं।

Hindi Newsफोटोगैजेट्सपूरे 12 महीने केवल ₹399 में चलाएं 50Mbps ब्रॉडबैंड, मिलेगा 3000GB डेटा, 500 TV चैनल्स भी