ब्रॉडबैंड हो तो ऐसा, सिर्फ ₹399 में 50Mbps स्पीड, 500 TV चैनल्स; कंपनी ने कराई ग्राहकों की मौज

Broadband लगवाने का प्लान है, तो आज हम आपको एक ऐसा प्लान बता रहे हैं, जो 400 रुपये से कम में 50Mbps इंटरनेट स्पीड ऑफर करता है। इसके साथ ही, प्लान में ढेर सारे डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी है। चलिए डिटेल में बताते हैं इस प्लान के बारे में सबकुछ...

Arpit SoniMay 29, 2026 03:51 pm IST
1/5

BSNL Spark Plan 

बीएसएनएल अपने SPARK प्लान पर ऑफर दे रहा है। वैसे तो इस प्लान की कीमत 449 रुपये प्रति माह है, लेकिन कंपनी पहले 12 महीनों के लिए इस प्लान को 399 रुपये प्रति माह के डिस्काउंट प्राइस दे रही है। 13वें महीने से इसकी कीमत 449 रुपये प्रति माह हो जाएगी। यह प्लान 6 महीने और 12 महीने के लिए उपलब्ध नहीं है।

2/5

तेजतर्रार स्पीड और डेटा

इस प्लान में ग्राहकों को 50Mbps की तेजतर्रार इंटरनेट स्पीड के साथ हर महीने 3300GB डेटा मिलता है। ध्यान रहें कि डेटा कोटा समाप्त हो जाने के बाद स्पीड घटकर 4Mbps रह जाएगी।

3/5

अनलिमिटेड कॉल्स

इस प्लान के साथ ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग (सभी नेटवर्क पर) करने के लिए एक फ्री लैंडलाइन कनेक्शन मिलता है, बस लैंडलाइन इंस्ट्रूमेंट ग्राहक को खुद खरीदना होगा।

4/5

फ्री TV चैनल्स

बीएसएनएस की वेबसाइट के अनुसार, कंपनी इस प्लान के साथ ग्राहकों को IFTV का फ्री एक्सेस दे रही है, जिसमें ग्राहकों को 500 से ज्यादा TV फ्री-टू-एयर चैनल्स मिलते हैं।

5/5

कैसे उठाएं फायदा

ग्राहक नजदीकी बीएसएनएल ऑफिस, बीएसएनएल की वेबसाइट, बीएसएनएल सेल्फ केयर ऐप के जरिए इस प्लान्स की डिटेल्स ले सकते हैं। कंपनी ने बताया कि ग्राहक 18004444 पर वॉट्सऐप करके के भी इन प्लान को बुक कर सकते हैं।

Hindi Newsफोटोगैजेट्सब्रॉडबैंड हो तो ऐसा, सिर्फ ₹399 में 50Mbps स्पीड, 500 TV चैनल्स; कंपनी ने कराई ग्राहकों की मौज