सबसे कम में 10001mAh बैटरी फोन, वॉटरप्रूफ और लोहालाट बॉडी भी; धूम मचा रही ये 6 डील

लंबी बैटरी लाइफ वाला स्मार्टफोन तलाश रहे हैं ताकि बार-बार रिचार्ज करने का झंझट खत्म हो जाए, तो यह खबर आपके लिए है। Flipkart SASA LELE Sale में कुछ बड़ी बैटरी वाला फोन बेहद सस्ते दाम में मिल रहे हैं। सेल में 10,001mAh बैटरी वाला फोन सबसे कम कीमत में मिल रहा है। देखें बेस्ट डील्स...

Arpit SoniMay 10, 2026 12:34 pm IST
1/6

Realme P4 Power 5G

यह फोन 10,001mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है। फ्लिपकार्ट सेल में यह फोन 23,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिल रहा है। यह इस फोन की अबतक की सबसे कम कीमत है। इस कीमत में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलता है। फोन में 6.8 इंच डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा, डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा प्रोसेसर और 10001mAh बैटरी है। फोन IP69+IP68+IP66 रेटिंग के साथ आता है और फुल वॉटरप्रूफ है।

2/6

Vivo T5 Pro 5G

यह फोन 9020mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है। फ्लिपकार्ट सेल में यह फोन 27,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिल रहा है। इस कीमत में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलता है। फोन में 6.83 इंच डिस्प्ले, 32 मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा, स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 प्रोसेसर और 9020mAh बैटरी है। फोन IP69+IP68 रेटिंग के साथ आता है और फुल वॉटरप्रूफ है। इस फोन में कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स हैं।

3/6

Tecno POVA Curve 2 5G

यह फोन 8000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है। फ्लिपकार्ट सेल में यह फोन 26,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिल रहा है। इस कीमत में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलता है। फोन में 6.78 इंच डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा, 13 मेगापिक्सेल सेल्फी कैमरा और 8000mAh बैटरी है। दावा है कि यह दुनिया का पहला ट्रिपल चिपसेट फोन है और 8000mAh बैटरी वाला दुनिया का सबसे पतला फोन है।

4/6

POCO M7 Plus 5G

फ्लिपकार्ट सेल में यह फोन 13,499 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिल रहा है। इस फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी है। इस कीमत में 4GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलता है। फोन में 6.9 इंच डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा और स्नैपड्रैगन 6s जेन 3 5G प्रोसेसर है। दावा है कि यह 7000mAh बैटरी वाला सबसे स्लिम फोन है।

5/6

OPPO K14 5G

फ्लिपकार्ट सेल में यह फोन 17,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिल रहा है। इस फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी है और इसमें 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इस कीमत में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलता है। फोन में 6.75 इंच डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सेल सेल्फी कैमरा और डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर है। फोन IP69 वॉटरप्रूफ रेटिंग के साथ आता है।

6/6

MOTOROLA g57 power 5G

फ्लिपकार्ट सेल में यह फोन 15,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिल रहा है। इस फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी है, जो फुल चार्ज में 60 घंटे की बैटरी लाइफ देती है। इस कीमत में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलता है। फोन में 6.72 इंच डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सेल सेल्फी कैमरा और स्नैपड्रैगन 6s जेन 4 प्रोसेसर है। फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है।

Hindi Newsफोटोगैजेट्ससबसे कम में 10001mAh बैटरी फोन, वॉटरप्रूफ और लोहालाट बॉडी भी; धूम मचा रही ये 6 डील