Hindi Newsफोटोगैजेट्सNothing ने लगाई ऑफर्स की झड़ी, Republic डे सेल में धमाकेदार छूट पर मिलेंगे ये 4 फोन, सबसे सस्ता ₹16,499 का

Nothing ने लगाई ऑफर्स की झड़ी, Republic डे सेल में धमाकेदार छूट पर मिलेंगे ये 4 फोन, सबसे सस्ता ₹16,499 का

Flipkart Republic Day Sale 2026 में Nothing के Phones पर जबरदस्त मिलने वाला है। सेल में Nothing Phone (3a) Pro, CMF Phone 2 Pro और Nothing Phone (3) को धमाकेदार डिस्काउंट पर बेचा जायेगा।

Himani GuptaJan 14, 2026 05:53 pm IST
1/6

Nothing Smartphones At Big Price Drop

Flipkart की Republic Day Sale 2026 17 जनवरी से लाइव होने वाली है और इस बार Nothing Phones को लेकर बहुत ही आकर्षक ऑफर्स सामने आए हैं। Nothing स्मार्टफोन सीरीज पिछले साल से ही लोकप्रिय रही है, लेकिन अब इस सेल के दौरान इसकी कीमतों में काफी कटौती देखने को मिल सकती है जिससे यह प्रीमियम फोन और भी किफायती हो जायेंगे।

2/6

Nothing Phone (3) पर सबसे बड़ा डिस्काउंट

Flipkart Republic Day Sale 2026 में Nothing Phone (3) को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा है। यह फोन सेल के दौरान 40,000 रुपए से 35,000 रुपए में बेचा जायेगा। Flipkart ने इस फोन को “Unbelievable Price” टैग के साथ टीज किया है। फीचर्स की बात करें तो Nothing Phone (3) में प्रीमियम डिजाइन, Glyph Interface, दमदार प्रोसेसर और हाई-एंड कैमरा सेटअप मिलता है, जो इसे फ्लैगशिप सेगमेंट का मजबूत दावेदार बनाता है।

3/6

Nothing Phone (3a) Pro

Nothing Phone (3a) Pro को Flipkart Republic Day Sale में 26,999 रुपए की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है, जो इसकी रेगुलर कीमत से काफी कम है। यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट में प्रीमियम एक्सपीरियंस देता है। इसमें शानदार AMOLED डिस्प्ले, स्मूद परफॉर्मेंस के लिए पावरफुल प्रोसेसर और बेहतर कैमरा ट्यूनिंग देखने को मिलती है। Glyph Interface और Nothing का क्लीन UI इस फोन को युवाओं के बीच काफी पॉपुलर बनाता है।

4/6

Nothing Phone (3a) Lite

Nothing Phone (3a) Lite को बजट-फ्रेंडली Nothing फोन के तौर पर पेश किया गया है। इसकी सामान्य कीमत करीब 21,999 रुपए है, लेकिन Flipkart Sale के दौरान इस पर भी अतिरिक्त बैंक डिस्काउंट मिलने की उम्मीद है। सेल में फोन 17 से 18 हजार रुपए के लगभग में मिलेगा। यह फोन उन यूजर्स के लिए है जो Nothing का यूनिक डिजाइन और क्लीन सॉफ्टवेयर कम बजट में चाहते हैं।

5/6

CMF Phone 2 Pro

Nothing की सब-ब्रांड CMF का CMF Phone 2 Pro Flipkart Republic Day Sale में सिर्फ 16,499 रुपए की शुरुआती कीमत पर मिलने वाला है। यह फोन पहले करीब ₹18,999 में उपलब्ध था, ऐसे में यह डिस्काउंट काफी बड़ा माना जा रहा है। फोन में स्टाइलिश डिजाइन, बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए भरोसेमंद परफॉर्मेंस मिलती है।

6/6

बैंक ऑफर और एक्सचेंज से और सस्ता

Flipkart Republic Day Sale में इन सभी Nothing Phones पर बैंक कार्ड डिस्काउंट, UPI ऑफर, नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज बोनस भी मिल सकता है। पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर कीमत और कम हो सकती है। Plus और Black मेंबर्स को इन डील्स का 24 घंटे पहले एक्सेस मिलेगा, जिससे बेस्ट ऑफर जल्दी लॉक किया जा सकता है।