
अगर आप नौकरी करते हैं और आपका PF (Provident Fund) अकाउंट है, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। EPFO ने साफ किया है कि अगर आपने PF अकाउंट को Aadhaar अपडेट नहीं किया है, तो आपका पैसा अटक सकता है। यानी बिना Aadhaar e-KYC के PF निकालना, ट्रांसफर करना या क्लेम करना मुश्किल हो जाएगा।

2/9PF सिर्फ एक सेविंग नहीं, बल्कि इमरजेंसी फंड की तरह काम करता है। लेकिन कई लोग KYC अपडेट को नजरअंदाज कर देते हैं, जिसकी वजह से बाद में परेशानी होती है। EPFO का कहना है कि आधार, PAN और बैंक अकाउंट जैसी डिटेल्स का वेरिफाइड होना जरूरी है, तभी आपका अकाउंट सही तरीके से काम करेगा।

3/9अच्छी बात यह है कि अब KYC अपडेट करने के लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आप यह काम घर बैठे मोबाइल या लैपटॉप से ऑनलाइन कर सकते हैं। अगर आप भी PF निकालने की सोच रहे हैं, तो पहले यह जरूर चेक कर लें कि आपका KYC अपडेट है या नहीं।

4/9Step 1: EPFO ने KYC अपडेट का पूरा प्रोसेस ऑनलाइन कर दिया है, जिससे आप आसानी से इसे घर बैठे कर सकते हैं। सबसे पहले EPFO के Member e-Sewa पोर्टल पर जाएं और अपने UAN और पासवर्ड से लॉगिन करें। लॉगिन करने के बाद आपको “Manage” सेक्शन में जाकर “KYC” ऑप्शन चुनना होगा।

5/9यहां आप अपना बैंक अकाउंट, PAN और आधार जैसी डिटेल्स जोड़ सकते हैं। बैंक डिटेल्स डालते समय IFSC कोड और अकाउंट नंबर सही भरना बहुत जरूरी है। इसके बाद आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, जिसे डालकर आप डिटेल्स सबमिट कर सकते हैं। जब आप सारी जानकारी सबमिट कर देते हैं, तो यह आपके एम्प्लॉयर के पास वेरिफिकेशन के लिए चली जाती है।

6/9KYC अपडेट करने के बाद तुरंत वेरिफिकेशन नहीं होता। इसमें 1 से 7 दिन का समय लग सकता है, जो एम्प्लॉयर की मंजूरी और EPFO प्रोसेस पर निर्भर करता है। जैसे ही KYC वेरिफाई हो जाता है, आपको मैसेज के जरिए जानकारी मिल जाती है और आपका स्टेटस “Verified” दिखने लगता है।

7/9EPFO KYC अपडेट के लिए कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट होते हैं, जिनमें शामिल हैं: आधार कार्ड, PAN कार्ड, बैंक अकाउंट डिटेल्स, मोबाइल नंबर (आधार से लिंक)। इन सभी डिटेल्स का सही और मैच होना जरूरी है, नहीं तो आपका KYC रिजेक्ट हो सकता है।

8/9अगर आपने KYC अपडेट कर दिया है, तो उसका स्टेटस चेक करना भी जरूरी है। इसके लिए EPFO पोर्टल पर लॉगिन करना होगा और “Manage” सेक्शन में जाकर “KYC” ऑप्शन खोलना होगा। यहां आपको “Digitally Approved KYC” सेक्शन में स्टेटस दिख जाएगा, जिससे आप चेक सकते हैं कि आपका KYC वेरिफाई हुआ है या अभी पेंडिंग है।

9/9अगर आपने KYC अपडेट नहीं किया है, तो सबसे बड़ी समस्या यह होगी कि आपका PF पैसा नहीं निकल पाएगा। PF के पैसे निकालने का क्लेम रिजेक्ट हो सकता है, ट्रांसफर में देरी हो सकती है, बैंक अकाउंट वेरिफाई न होने पर पैसा अटक सकता है, टैक्स से जुड़ी दिक्कतें भी आ सकती हैं, एक तरह से देखें तो बिना KYC आपका PF अकाउंट अधूरा माना जाता है और कई सुविधाएं बंद हो जाती हैं।
