अननोन कॉल्स से छुटकारा, हर कॉलर का दिखेगा नाम, 1 नवंबर से नियम लागू

अनजान नंबरों से आने वाले कॉल्स से परेशान हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। जल्द ही, आपके पास कोई अनजान कॉल नहीं आएगी क्योंकि भारत सरकार ने यूजर्स के लिए कॉलर ID अनिवार्य कर दी है। अब लोगों को Truecaller पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नए नियम को CNAP कहा जा रहा है।

Arpit SoniOct 16, 2026 01:58 pm IST
Follow us on Google News
1/5

नया नियम 1 नवंबर से लागू

दूरसंचार विभाग (DoT) ने टेलीकॉम कंपनियों को 1 नवंबर 2026 से 'कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन' (CNAP) लागू करने का निर्देश दिया है। CNAP भारत का एक वेरिफाइड कॉलर आइडेंटिफिकेशन सिस्टम है, जो कॉल करने वाले का नंबर और नाम दिखा सकता है।

2/5

कैसे काम करेगी कॉलर आईडी

आदेश के अनुसार, कॉल आने पर स्क्रीन पर पहला फील्ड कॉल करने वाले का नंबर दिखाएगा। दूसरा फील्ड प्राप्तकर्ता के कॉन्टैक्ट्स में सेव किए गए नाम को दिखाएगा। अगर नंबर सेव नहीं है, तो घरेलू कॉल के लिए मूल टेलीकॉम कंपनी के सब्सक्राइबर डेटाबेस में दर्ज कॉलर का नाम दिखाया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय कॉल के लिए स्क्रीन पर 'International Call' शब्द दिखेंगे। हर टेलीकॉम कंपनी को एक ऐसा डेटाबेस बनाना, चलाना और मेंटेन करना होगा, जिसमें ग्राहकों के नाम उनके नंबरों के साथ जुड़े हों। कॉल रिसीव करने वाला ऑपरेटर इस डेटाबेस से नाम निकालकर उसे कॉल पाने वाले यूजर को दिखाएगा।

3/5

4G और 5G पर मिलेगी सुविधा

दूरसंचार विभाग (DoT) के आदेश के अनुसार, 4G और उससे अगली पीढ़ी के मोबाइल नेटवर्क (जैसे 5G) पर सभी यूजर्स के लिए CNAP डिफॉल्ट रूप से इनेबल रहेगा। जब आपको कोई कॉल आएगी, तो CNAP कॉल करने वाले व्यक्ति का नाम और नंबर दिखाएगा। आदेश में कहा गया है कि 2G और 3G नेटवर्क, तथा पब्लिक स्विच्ड टेलीफोन नेटवर्क (PSTN) पर इसे लागू करने के बारे में अलग से विचार किया जाएगा

4/5

नहीं दिखेंगे इन यूजर्स के नाम

जिन यूजर्स ने कॉलिंग लाइन आइडेंटिफिकेशन रिस्ट्रिक्शन सुविधा का लाभ लिया है, उनके नाम डिस्प्ले नहीं किए जाएंगे। ऑपरेटरों को सिक्योरिटी-बाय-डिजाइन अप्रोच का पालन करना होगा। इसके तहत, इनकमिंग कॉल समाप्त होने के बाद क्वेरी-रिस्पॉन्स मैकेनिज्म के माध्यम से कॉलर का नाम रिटेन नहीं किया जा सकेगा।

5/5

पसंदीदा नाम दिखाने का ऑप्शन भी

बिजनेस और बल्क कनेक्शन के लिए, ऑपरेटर सब्सक्राइबर रिकॉर्ड में दर्ज नाम के बजाय कोई पसंदीदा नाम दिखाने का विकल्प दे सकते हैं। यह नाम या तो 'ट्रेड मार्क्स रजिस्ट्री' में यूजर के नाम से रजिस्टर्ड ट्रेडमार्क होना चाहिए, या फिर 'गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स' (GST) पोर्टल पर रजिस्टर्ड ट्रेड नेम होना चाहिए। ऑपरेटरों को इस नाम और इससे जुड़े दस्तावेजों की जांच करनी होगी। मौजूदा सब्सक्राइबर्स को अपना पसंदीदा नाम अपडेट कराने के लिए आवेदन करना होगा।

Hindi Newsफोटोगैजेट्सअननोन कॉल्स से छुटकारा, हर कॉलर का दिखेगा नाम, 1 नवंबर से नियम लागू