
बीएसएनएल का 199 रुपये का पोस्टपेड मोबाइल प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ आता है। प्लान के साथ कोई ऐड-ऑन फैमिली कनेक्शन शामिल नहीं है। इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 100 एसएमएस और कुल 25GB डेटा मिलता है। इसमें 75GB तक डेटा रोलओवर सुविधा भी है। डेटा कोटा समाप्त हो जाने के बाद 1 पैसा प्रति एमबी के दर से चार्ज लिया जाता है।

2/5ऐसा कोई अन्य टेलीकॉम ऑपरेटर नहीं है जो इस रेंज में पोस्टपेड मोबाइल प्लान पेश करता हो। 199 रुपये प्रति माह के इस प्लान में ग्राहकों को कॉलिंग, डेटा और एसएमएस सबकुछ मिलता है। इस कीमत में अन्य कंपनी प्रीपेड प्लान्स की पेशकश कर रही है। उदाहरण के लिए, यदि आप एयरटेल या जियो का 199 रुपये का प्लान लेते हैं, तो भी आपको इतने डेटा के साथ पूरी तरह से एक महीने की वैलिडिटी भी नहीं मिलेगी।

3/5199 रुपये के प्लान के बाद बीएसएनएल का दूसरा सबसे सस्ता प्लान 399 रुपये प्रति माह का है। इस प्लान में भी कोई ऐड-ऑन फैमिली कनेक्शन शामिल नहीं है। इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली 100 एसएमएस और कुल 70GB डेटा मिलता है। इसमें 210GB तक डेटा रोलओवर की सुविधा भी है। डेटा कोटा समाप्त हो जाने के बाद 1 पैसा प्रति एमबी के दर से चार्ज लिया जाता है।

4/5एयरटेल के सबसे सस्ता पोस्टपेड प्लान की कीमत 449 रुपये प्रति माह है। इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 100 एसएमएस और अनलिमिटेड 4G & 5G डेटा मिलता है। प्लान में कोई एड-ऑन फैमिली कनेक्शन शामिल नहीं है। प्लान में एडिशनल बेनिफिट्स के तौर पर एयरटेल एक्सट्रीम प्ले प्रीमियम, एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम (12 महीनों के लिए), ब्लू रिबन बैग और फ्री हैलोट्यून्स शामिल हैं।

5/5जियो के सबसे सस्ता पोस्टपेड प्लान की कीमत 349 रुपये प्रति माह है। इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 100 एसएमएस और 30GB डेटा मिलता है। इतना डेटा कोटा समाप्त हो जाने के बाद 10 रुपये प्रति जीबी की दर से चार्ज लिया जाएगा। प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा, जियो टीवी और जियो एआईक्लाउड की सुविधा भी शामिल है। प्लान में JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन (3 महीनों के लिए) और गूगल जेमिनी प्रो सब्सक्रिप्शन (18 महीनों के लिए) शामिल हैं।
