इन सस्ते प्लान्स ने मचाई धूम, रोज मिलेगा 3GB, 70 दिन तक वैलिडिटी, फ्री JioHotstar; कीमत ₹299 से शुरू

काम खत्म होने से पहले ही डेटा खत्म हो जाता है, तो आपको डेली 3GB डेटा वाले प्लान्स पर विचार करना चाहिए। आज हम आपको Jio, Airtel, Vi और BSNL के सबसे सस्ते डेली 3GB डेटा वाले रिचार्ज बता रहे हैं। सबसे सस्ते प्लान की कीमत 300 रुपये से भी कम है। लिस्ट में देखें आपके लिए कौन सा बेस्ट...

Arpit SoniJun 04, 2026 07:41 pm IST
1/5

बीएसएनएल का 299 रुपये का प्रीपेड प्लान

बीएसएनएल का 299 रुपये का प्रीपेड प्लान पूरे 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 3GB डेटा (यानी कुल 90GB) और डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। अगर आप बीएसएनएल सेल्फ केयर ऐप से रिचार्ज करते हैं तो आपको 3GB डेटा एक्स्ट्रा मिलेगा।

2/5

जियो का 449 रुपये का प्रीपेड प्लान

जियो का 449 रुपये का प्रीपेड प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 3GB डेटा (यानी कुल 84GB) और डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा, जियो टीवी, जियो एआई क्लाउड के साथ 3 महीनों के लिए फ्री जियोहॉटस्टार सब्सक्रिप्शन और 18 महीनों के लिए फ्री गूगल जेमिनी प्रो सब्सक्रिप्शन जैसे एडिशनल बेनिफिट्स शामिल हैं।

3/5

बीएसएनएल का 599 रुपये का प्रीपेड प्लान

बीएसएनएल का 599 रुपये का प्रीपेड प्लान पूरे 70 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 3GB डेटा (यानी कुल 210GB) और डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। अगर आप हैवी डेटा के साथ लंबी वैलिडिटी चाहते हैं वो भी कम कीमत में तो यह प्लान आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

4/5

Vi का 795 रुपये का प्रीपेड प्लान

वीआई का 795 रुपये का प्रीपेड प्लान 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 3GB डेटा (यानी कुल 168GB) और डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा, Vi Movies & TV का एक्सेस(19 OTTs), हाफ डे अनलिमिटेड डेटा (12AM to 12PM), वीकेंड डेटा रोलओवर और डेटा डिलाइट जैसे एडिशनल बेनिफिट्स शामिल हैं।

5/5

एयरटेल का 838 रुपये का प्रीपेड प्लान

एयरटेल का 838 रुपये का प्रीपेड प्लान 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 3GB डेटा (यानी कुल 168GB) और डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा, अमेजन प्राइम, एयरटेल एक्सट्रीम प्ले (Sony LIV + 20 OTTs) सब्सक्रिप्शन, एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम सब्सक्रिप्शन (12 महीनों के लिए) और फ्री हैलोट्यून्स जैसे एडिशनल बेनिफिट्स शामिल हैं।

Hindi Newsफोटोगैजेट्सइन सस्ते प्लान्स ने मचाई धूम, रोज मिलेगा 3GB, 70 दिन तक वैलिडिटी, फ्री JioHotstar; कीमत ₹299 से शुरू