1/6अगर आप अभी भी फीचर फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं और किफायती दाम में स्मार्टफोन लेना चाहते हैं, तो Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में itel और Lava के बजट फ्रेंडली फोन एक शानदार ऑप्शन हैं। इन स्मार्टफोन्स में आपको बेहतर कैमरा क्वालिटी, लंबी चलने वाली बैटरी और दमदार प्रोसेसर का कॉम्बिनेशन मिलेगा।

खास बात यह है कि इन्हें आप Amazon से 7000 रुपए से भी कम कीमत में खरीद सकते हैं। आइए डिटेल में जानते हैं itel और Lava के इन बजट स्मार्टफोन्स पर कितने की छूट है और खूबियों के बारे में।

itel Zeno 20 में 6.6 इंच का HD+ IPS डिस्प्ले है, 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। यह फोन अमेजन की फेस्टिवल सेल में 5,498 रुपए के सेल के लिए उपलब्ध है। फोन Unisoc T7100 चिपसेट से चलता है, 3 साल लैग फ्री एक्सपीरियंस देने का वादा करता है। कैमरा सेटअप में 13MP रियर और 8MP फ्रंट कैमरा शामिल है। 5,000mAh की बैटरी और 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

itel A80 स्मार्टफोन में 6.67 इंच का बड़ा पंच होल डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें डायनेमिक बार फीचर मिलता है। फोन में एडवांस्ड प्रोसेसिंग के लिए 8GB रैम का सपोर्ट दिया गया है। फोन में तीन साल तक लैग-फ्री एक्सपीरिएंस मिलेगा। itel A80 में 50MP Super HDR कैमरा दिया गया है। यह फोन अमेजन की फेस्टिवल सेल में 6,999 रुपए में बेचा जा रहा है।

Lava Bold N1 Pro में 6.67 इंच का HD+ IPS डिस्प्ले मिलता है, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ। इसमें Unisoc T606 प्रोसेसर है। कैमरा सेटअप में 50MP AI प्राइमरी सेंसर मौजूद है, और 8MP फ्रंट कैमरा भी है। अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में इसे 6,599 रुपए में बेचा जा रहा है।

Lava Bold N1 में 6.75 इंच 90Hz डिस्प्ले, Unisoc SC9863A प्रोसेसर, 13MP रियर कैमरा और 5MP फ्रंट कैमरा मिलता है। इसमें 5,000mAh बैटरी है। Lava Bold N1 को अमेजन की सेल में 5,999 रुपए में खरीदने के लिए लिस्ट किया गया है।
