Hindi Newsफोटोगैजेट्स7000 रुपए से कम में खरीदें, 50MP AI कैमरा, 12GB रैम, 4 साल नॉन-स्टॉप चलने वाले ये 5 धमाकेदार Phones, देखें पूरी लिस्ट

7000 रुपए से कम में खरीदें, 50MP AI कैमरा, 12GB रैम, 4 साल नॉन-स्टॉप चलने वाले ये 5 धमाकेदार Phones, देखें पूरी लिस्ट

7000 रुपए से कम में स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो देखें ये स्पेशल लिस्ट। इस लिस्ट में हमने 50MP AI कैमरा, 12GB RAM और लैग-फ्री एक्सपीरियंस वाले 5 ऑल-राउंडर स्मार्टफोन को शामिल किया है।

Himani GuptaJan 12, 2026 11:48 am IST
1/7

Here 5 Best Budget Smartphones Under Rs 7000

आज के समय में स्मार्टफोन सिर्फ कॉल या मैसेज तक सीमित नहीं रह गया है। अब यूजर्स कम बजट में भी अच्छा कैमरा, स्मूथ परफॉर्मेंस, बड़ी बैटरी और लंबा चलने वाला फोन खरीदना चाहते है। अगर आपका बजट 7000 रुपए से कम है तो हमने आपके लिए कुछ लेटेस्ट एंट्री लेवल स्मार्टफोन की लिस्ट बनाई है।

2/7

लिस्ट में ये 5 फोन शामिल

अच्छी बात यह है कि 2026 में बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में कई ऐसे फोन मौजूद हैं जो कम कीमत में 50MP AI कैमरा, 12GB तक RAM सपोर्ट, बड़ा डिस्प्ले और दमदार बैटरी जैसे फीचर्स ऑफर कर रहे हैं। अगर आप ऐसा फोन ढूंढ रहे हैं जो रोज़मर्रा के कामों के साथ-साथ सोशल मीडिया, वीडियो देखने, ऑनलाइन क्लास और हल्की-फुल्की गेमिंग भी हो। इस लिस्ट में लावा, रेडमी, पोको, मोटोरोला के फोन शामिल हैं। तो चलिए जानते हैं, इस बजट में कौन-सा स्मार्टफोन आपके लिए सबसे बेहतर साबित हो सकता है।

3/7

1. POCO C71

POCO C71 को अमेजन से 6787 रुपए में खरीद सकते हैं। यह फोन 6.88-इंच के HD+ IPS LCD डिस्प्ले के साथ आता है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह फोन Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है। कैमरा सेटअप में 32MP प्राइमरी रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा शामिल हैं। 5,200mAh की बैटरी आराम से एक दिन चलती है और 15W चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। IP52 रेटिंग इसे डस्ट और छींटों से सुरक्षा देती है।

4/7

2. Tecno Spark Go 2

Tecno Spark Go 2 फ्लिपकार्ट को 6,699 रुपये में फोन Unisoc T7250 प्रोसेसर से लैस है। इसका 13MP रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा डेली फोटोग्राफी और सेल्फी के लिए अच्छा काम करते हैं। 5,000mAh की बैटरी पूरे दिन का बैक-अप देती है और 15W फास्ट चार्जिंग भी मौजूद है। IP64 रेटिंग इसे छींटों और धूल से सुरक्षा देती है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, माइक्रोSD सपोर्ट और स्टाइलिश डिज़ाइन देखने को मिलता है।

5/7

3. Motorola G05

Moto G05 में 6.67-इंच HD+ LCD डिस्प्ले है जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट और लगभग 1000nits की पीक ब्राइटनेस मिलती है। यह फोन 7299 रुपए में फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। फोन में MediaTek Helio G81 Extreme प्रोसेसर है। कैमरा सेट-अप में 50MP रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा शामिल हैं। 5200 mAh की बैटरी लंबे समय तक चलती है और 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट, डस्ट/स्प्लैश रेज़िस्टेंस (IP52) और डोल्बी एटमॉस स्टीरियो स्पीकर्स जैसे फीचर्स हैं।

6/7

4. Redmi A5

Redmi A5 फोन 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट मिलता है। यह फोन Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। फोटोग्राफी के लिए 32MP AI डुअल रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा मौजूद है। यह फोन 6,999 रुपए में अमेजन पर खरीद सकते हैं। Redmi A5 में 5200mAh की दमदार बैटरी पूरे दिन का बैक-अप देती है और 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, AI फेस अनलॉक।

7/7

5. Lava Bold N1 Pro

Lava Bold N1 Pro फोन में Unisoc T606 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। कैमरा सेक्शन में 50MP का AI-इनेबले ट्रिपल रियर कैमरा है जबकि 8MP का फ्रंट कैमरा सेल्फी और विडियो कॉलिंग के लिए है। फोन में 5000mAh की बैटरी पूरे दिन का बैक-अप देती है और 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है, हालांकि बॉक्स में 10W चार्जर मिलता है। यह फोन अमेजन पर 6799 रुपए में बेचा जा रहा है। IP54 रेटिंग के कारण यह डस्ट और पानी की छींटों से भी सुरक्षित रहता है।