Hindi Newsफोटोगैजेट्स₹200 से कम के 3 सबसे जबरदस्त Plans, 28 दिनों तक चालू रहेगी SIM, मिलेगा डेटा और Unlimited कॉलिंग का मजा

₹200 से कम के 3 सबसे जबरदस्त Plans, 28 दिनों तक चालू रहेगी SIM, मिलेगा डेटा और Unlimited कॉलिंग का मजा

अगर आप 200 रुपये से कम रिचार्ज करना चाहते हैं तो Vodafone Idea के ये तीन सस्ते प्रीपेड प्लान्स आपके लिए हैं। इनमें Unlimited कॉलिंग, डेटा और SMS शामिल हैं। देखें लिस्ट में कौन-कौन से प्लान्स: 

Himani GuptaDec 11, 2025 10:59 am IST
1/6

Vi Best Prepaid Plans Under Rs 200 

भारत के तीसरे सबसे बड़े टेलीकॉम ऑपरेटर Vodafone Idea Limited (Vi) ने किफायती प्रीपेड प्लान के सेगमेंट में तीन ऐसे रिचार्ज पेश किए हैं जो 200 रुपये से कम कीमत में उपलब्ध हैं और आम बजट यूजर्स के लिए जरूरी बेनिफिट देते हैं। वोडाफोन आइडिया के इन प्लान्स में यूजर्स को Unlimited Voice कॉलिंग, एक सीमित डेटा वैल्यू और 300 SMS, साथ ही सेवा की एक अच्छी वैलिडिटी भी।

2/6

लिस्ट में ये प्लान्स

वोडाफोन आइडिया 200 रुपए से कम में ये तीन प्लान्स ऑफर करता है। इनकी कीमत 179 रुपए, 189 रुपए और 199 रुपए है।

3/6

1. Vi 179 रुपए प्रीपेड प्लान

Vodafone Idea का 179 रुपए प्रीपेड प्लान बजट-यूजर्स के लिए है। इस प्लान में Unlimited Voice Calling शामिल है यानी आप देशभर में अनलिमिटेड लोकल और STD कॉल कर सकते हैं, फ़िर भी नेटवर्क-निर्भर FUP लागू हो सकता है। साथ में 1GB डेटा मिलता है, जिसे आप वैधता अवधि के दौरान इस्तेमाल कर सकते हैं।

4/6

179 रुपए वाले प्लान का रोज का खर्च

इसके अलावा कुल 300 SMS भी पैक में शामिल हैं। यह प्लान 24 दिनों की सेवा वैलिडिटी के साथ आता है। अगर हम दैनिक खर्च की बात करें, तो यह लगभग 7.27 रुपए प्रति दिन के आसपास होता है।

5/6

2. Vi 189 रुपए प्रीपेड प्लान

Vi का 189 रुपए प्लान में Unlimited Voice Calling और 300 SMS वैसी ही शामिल हैं जैसे अन्य प्लान्स में मिलते हैं। इस प्लान में भी 1GB डेटा मिलता है। इस पैक की Validity लगभग 26 दिनों की है जो इसे दैनिक खर्च के हिसाब से लगभग 7.46 रुपए प्रति दिन का खर्च कहा जा सकता है। प्लान में अनलिमिटेड कॉल्स की सुविधा दी जाती है।

6/6

3. Vi 199 रुपए प्रीपेड प्लान

सबसे ज़्यादा फ़ायदे वाला प्लान 199 रुपए रिचार्ज है। इसमें आपको Unlimited Voice Calling और 300 SMS तो मिलते ही हैं, साथ में 2GB डेटा भी मिलता है जो पहले दो प्लान्स के मुकाबले दोगुना है। यह प्लान 28 दिनों की सेवा वैलिडिटी के साथ आता है यानी आपको एक महीने के लगभग बराबर समय तक डेटा और कॉलिंग सुविधाएं उपलब्ध होती हैं। दैनिक खर्च की बात करें तो यह लगभग ₹7.11 प्रति दिन का पड़ता है।