Hindi Newsफोटोगैजेट्सपूरे ₹18000 सस्ता हुआ Motorola का 50MP सेल्फी, 64MP टेलीफोटो कैमरा, 512GB ROM वाला सुपर AI फोन, धूल-पानी भी बेअसर

पूरे ₹18000 सस्ता हुआ Motorola का 50MP सेल्फी, 64MP टेलीफोटो कैमरा, 512GB ROM वाला सुपर AI फोन, धूल-पानी भी बेअसर

IP68 रेटिंग, 144Hz pOLED डिस्प्ले, ट्रिपल AI कैमरा और 125W फास्ट चार्जिंग जैसे दमदार फीचर्स के साथ आने वाला वाला मोटोरोला एज 50 अल्ट्रा 5G पर बिना किसी नियम और शर्त के 18000 रुपये सस्ता हो गया है। यह फोन 50MP सेल्फी कैमरा और मिलिट्री ग्रेड मजबूती के साथ आता है। देखें पूरी डील:

Himani GuptaMon, 11 Aug 2025 11:53 AM
1/7

Motorola Edge 50 Ultra at Biggest Discount

अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं जो हाई-एंड परफॉर्मेंस, बेस्ट-इन-क्लास कैमरा और हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ आता हो तो Motorola Edge 50 Ultra को खरीदने का यह बेहतरीन मौका है। Motorola का फ्लैगशिप मॉडल Edge 50 Ultra अब पहले से बहुत ज्यादा किफायती हो गया है। यह फोन लॉन्च प्राइस से 18000 रुपये तक सस्ता मिल रहा है। डिटेल्स में जानिए इस डील के बारे में:

2/7

Motorola Edge 50 Ultra पर धमाकेदार डिस्काउंट

सबसे पहले आपको बता दें कि मोटोरोला का यह फोन सिंगल वैरिएंट में 59,999 रुपये में लॉन्च हुआ था. अभी यह फोन फ्लिपकार्ट की सेल में सीधे 15000 रुपये के डिस्काउंट पर बेचा जा रहा है. यह फोन फ्लिपकार्ट पर इस समय सिर्फ 44,999 रुपये में लिस्टेड है।

3/7

बैंक छूट और एक्सचेंज ऑफर्स

इसके अतिरिक्त Axis Bank कार्ड पर 3,000 रुपये की इंस्टेंट छूट भी उपलब्ध है। जिसके बाद आप फोन को 41,999 रुपये में खरीद सकते हैं। साथ ही आसान No-cost EMI ऑप्शन और एक्सचेंज ऑफर भी लागू हैं, जिससे कीमत को और कम किया जा सकता है।

4/7

Motorola Edge 50 Ultra प्रोसेसर

Motorola Edge 50 Ultra में आपको मिलता है Qualcomm का नवीनतम Snapdragon 8s Gen 3 (4nm) चिपसेट, जो फ्लैगशिप परफॉर्मेंस और एडवांस्ड AI के साथ आता है। इस फोन में 12GB RAM और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज है, जिससे मल्टीटास्किंग और ऐप्स का स्मूद एक्सपीरियंस मिलता है।

5/7

डिस्प्ले और डिज़ाइन

6.7-इंच का pOLED (curved) Super-HD डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट से लैस है। यह डिस्प्ले Gorilla Glass Victus द्वारा सुरक्षित है और 2500–2800 nits की पीक ब्राइटनेस प्रदान करता है जो सीधे धूप में भी स्पष्ट दिखाई देता है। डिस्प्ले और बैक दोनों पर Pantone वैलिडेशन है।

6/7

AI कैमरा

Motorola Edge 50 Ultra फोन में AI संचालित ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP मुख्य (OIS), 50MP अल्ट्रावाइड और 64MP परिस्कोपीक टेलीफोटो (3x ऑप्टिकल जूम)। फ्रंट कैमरा भी 50MP है, जो 4K क्वालिटी में वीडियो कॉल और सेल्फी लेने में मदद करता है।

7/7

फास्ट चार्जिंग और दमदार बैटरी

Motorola Edge 50 Ultra में 4,500mAh बैटरी के साथ 125W वायर्ड Fast Charging, 50W वायरलेस चार्जिंग और 10W रिवर्स चार्जिंग भी मिलती है। फोन को IP68 रेटिंग मिली हुई है जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित रखती है।