Hindi Newsफोटोगैजेट्स₹15,000 से कम में खरीदें 11-इंच स्क्रीन, 8000mAh बैटरी वाले दमदार Tablets, लिस्ट में Samsung, Oppo सब

₹15,000 से कम में खरीदें 11-इंच स्क्रीन, 8000mAh बैटरी वाले दमदार Tablets, लिस्ट में Samsung, Oppo सब

15,000 रुपए से कम कीमत में 11-इंच डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी और Stylus सपोर्ट वाले पावरफुल टैबलेट्स खरीदें। यहां देखें टॉप-5 बेस्ट टैबलेट्स की पूरी लिस्ट इसमें सैमसंग, ओप्पो, रेडमी शामिल हैं ।

Himani GuptaTue, 2 Dec 2025 06:44 PM
1/7

Lenovo Tab M11

2/7

लिस्ट में कई दमदार टैबलेट शामिल

ये टैबलेट्स बेसिक से लेकर मिड-रेंज तक की जरूरतों को पूरा करते हैं। इसमें Lenovo Tab M11, Infinix XPAD LTE, Realme Pad 2 Lite, HONOR Pad X8a और Redmi Pad SE 4G जैसे मॉडल शामिल हैं, जो कम कीमत में शानदार परफॉर्मेंस और बेहतरीन फीचर्स ऑफर करते हैं।

3/7

1. Infinix XPAD LTE

Infinix XPAD LTE फ्लिपकार्ट की ब्लैक फ्राइडे सेल में 11,999 रुपए की कीमत में उपलब्ध है और इस बजट में सबसे ज़्यादा 8GB RAM और 256GB स्टोरेज का कॉम्बिनेशन ऑफर करता है। इसमें बड़ा 11-इंच डिस्प्ले दिया गया है, जो पढ़ाई, वीडियो देखने और मल्टी-टास्किंग के लिए बढ़िया है। कैमरे की बात करें तो इसमें 8MP फ्रंट और 8MP रियर कैमरा मिलता है, जो ऑनलाइन क्लास, वीडियो कॉल और बेसिक फोटोग्राफी के लिए पर्याप्त है। टैबलेट में 7000mAh की बैटरी है जो आराम से पूरा दिन चल सकती है। यह Android 14 OS पर चलता है और इसमें एक SIM स्लॉट भी दिया गया है, जिससे वॉयस कॉलिंग संभव है। अगर आपको ज्यादा स्टोरेज की जरूरत है तो इसका मेमोरी कार्ड सपोर्ट 1TB तक मिलता है। कुल मिलाकर, इस बजट में फीचर्स और स्टोरेज के मामले में यह टैबलेट बेहद मजबूत विकल्प है।

4/7

2. Redmi Pad SE 4G

Redmi Pad SE 4G में 8.7-इंच की कॉम्पैक्ट स्क्रीन मिलती है, जिसका रेज़ॉल्यूशन 1340×800 है और साथ ही 90Hz का स्मूथ रिफ्रेश रेट भी दिया गया है। इसमें MediaTek Helio G55 प्रोसेसर दिया गया है, जो रोज़मर्रा के इस्तेमाल जैसे ऑनलाइन क्लास, ब्राउज़िंग, वीडियो देखने और हल्के गेमिंग के लिए काफी अच्छा परफॉर्मेंस देता है। बैटरी की बात करें तो इसमें 6650mAh की बैटरी मिलती है, जो एक पूरा दिन आराम से निकाल सकती है। ऑडियो एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें ड्यूल स्पीकर और Dolby Atmos सपोर्ट भी दिया गया है। कीमत की बात करें तो यह टैबलेट अमेज़न पर ₹9,998 में उपलब्ध है, जो इसे बजट रेंज में एक काफ़ी आकर्षक विकल्प बनाता है।

5/7

3. Lenovo Tab M11

Lenovo Tab M11 बजट टैबलेट्स में आपको 11-इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलता है, जो पढ़ाई, ऑनलाइन क्लास, वीडियो और रोज़मर्रा के कामों के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। इसकी 7040mAh बैटरी आराम से एक पूरा दिन चल सकती है, यानी बार-बार चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 4GB RAM और अच्छा स्टोरेज कॉम्बिनेशन इसे स्टूडेंट्स, ऑफिस यूज़र्स और बेसिक एंटरटेनमेंट चाहने वालों के लिए सही विकल्प बनाता है। यह टैब अमेजन की ब्लैक फ्राइडे सेल में 13,999 रुपए में बेचा जा रहा है।

6/7

4, Oppo Pad SE

OPPO का यह बजट टैबलेट उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो बड़े स्क्रीन, बेहतर डिज़ाइन और बढ़िया बैटरी वाले मॉडल की तलाश में हैं। इस टैबलेट में करीब 11-इंच का डिस्प्ले दिया गया है। 8000mAh तक की बैटरी मिलने के कारण यह स्टडी, ब्राउज़िंग, सोशल मीडिया और हल्के कामों के लिए पूरे दिन का बैकअप देता है। इसके UI का एक्सपीरियंस भी काफी स्मूद है और बॉडी डिज़ाइन इस प्राइस में प्रीमियम फील देता है। OPPO Pad SE फ्लिपकार्ट पर 11,999 रुपए में बेचा जा रहा है।

7/7

5. Samsung Galaxy Tab A11+

Samsung Galaxy Tab A11 इस प्राइस रेंज में सबसे भरोसेमंद टैबलेट माना जाता है। यह टैब अमेजन पर 12,999 रुपए में बेचा जा रहा है। इसमें Samsung की भरोसेमंद बिल्ड क्वालिटी, साफ़-सुथरा UI और बेहतरीन डिस्प्ले मिल जाता है। 11-इंच का स्क्रीन पढ़ाई और मनोरंजन दोनों के लिए शानदार है, और ब्राइटनेस भी अच्छी मिलती है। बैटरी एक दिन आराम से चल जाती है, और Samsung का इंटरफेस इसे दूसरों की तुलना में और भी स्मूद बनाता है। वीडियो क्लास, मीटिंग, ब्राउज़िंग और हल्के-फुल्के ऐप्स के लिए यह टैबलेट परफेक्ट है।