1/6आजकल स्मार्टफोन कैमरे सिर्फ एक फीचर नहीं रहे यह फोटोग्राफी, सेल्फी, वीडियो का सबसे अहम हिस्सा बन चुके हैं। अच्छा कैमरे वाला फोन खरीदने के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। आप 15,000 रुपए से कम कीमत में फ्लैगशिप कैमरा वाले फोन खरीद सकते हैं। इन फोन्स में 5G सपोर्ट, बड़े डिस्प्ले और बैटरी लाइफ जैसे फीचर्स मिलते हैं। वीडियो ब्लॉगिंग, रील्स और स्क्रॉलिंग-फ्रेंडली फोटो जरूरतों के लिए यह लिस्ट परफेक्ट है। देखें पूरी लिस्ट:

Redmi 15C 5G को अमेजन से ₹12,499 में ख़रीदा जा सकता है, यह एक बजट-फ्रेंडली 5G स्मार्टफोन है जिसमें आपको बड़ा 6.9-इंच HD+ डिस्प्ले मिलता है। फोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर चलता है। इसके पीछे का 50MP का मेन कैमरा शानदार डिटेल और HDR शॉट्स देने की क्षमता रखता है, जबकि सामने का 8MP सेल्फी कैमरा भी रोजमर्रा की फोटो और वीडियो कॉलिंग के लिए बेस्ट है। 6000mAh बैटरी पूरे दिन का बैकअप देती है और 33W Turbo चार्जिंग सपोर्ट से चार्ज जल्दी हो जाता है।

Realme Narzo 90x 5G भी अमेजन पर ₹13,999 में लिस्ट है इस पर 500 रुपए का कैशबेक है जिससे फोन की कीमत 13,499 रुपए रह जाती है। इसमें बड़ा 6.8-इंच LCD डिस्प्ले मिलता है जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट है। फोन MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट से लैस है और 7000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है जो एक बार चार्ज में लगभग दो दिनों तक भी चल सकती है। कैमरा का मामला भी मज़ेदार है पीछे 50MP मुख्य कैमरा मिलता है, जो दिन के समय शानदार फोटो देता है और आम शॉट्स के लिए पर्याप्त है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8MP फ्रंट कैमरा मौजूद है।

Samsung Galaxy M17 5G फोन ₹13,999 में अमेजन पर बेचा जा रहा है। फोन में 50MP मुख्य कैमरा + 5MP अल्ट्रा-वाइड + 2MP मैक्रो कैमरा सेटअप है, जो अलग-अलग शॉट्स में फोटो अच्छा कैप्चर करता है, और 13MP फ्रंट कैमरा सेल्फीज के लिए भी बेस्ट है। फोन में Samsung Exynos 1330 प्रोसेसर मिलता है। फोन में 5000mAh बैटरी है।

Motorola G57 Power 5G बजट सेगमेंट में एक पावर-फोकस्ड फोन जो फ्लिपकार्ट पर ₹14,999 में बेचा जा रहा है। इसमें Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर है व 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मिलता है। डिस्प्ले 6.72-इंच FHD+ LCD है और 120Hz रिफ्रेश रेट से स्क्रीन स्क्रॉलिंग बहुत स्मूद रहती है। कैमरा सेटअप में 50MP Sony LYT-600 मुख्य कैमरा + 8MP अल्ट्रा-वाइड मिलता है, जो डिटेल्ड शॉट्स और वाइड एंगल फोटो के लिए अच्छा है, साथ में 8MP का फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए है। बड़ी 7000mAh बैटरी है।

OPPO K13x 5G एक रग्ड बजट फोन है जिसमें आपको 5G, कैमरा और AI टूल्स का अच्छा मिक्सचर मिलता है। फोन ₹13,758 में अमेजन पर उपलब्ध है। फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर है। डिस्प्ले 6.67-इंच HD+ 120Hz LCD है। कैमरा में 50MP मुख्य कैमरा + 2MP सेकेंडरी कैमरा है, जबकि 8MP फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए उपयोगी है। OPPO की खासियत इसके कैमरा-AI फीचर्स हैं जैसे AI Unblur, AI Reflection Remover और AI Reimage ये फीचर्स फोटो को और बेहतर बनाते हैं। फोन में 6000mAh बैटरी है और 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग भी है।
