1/6बीएसएनएल ने दिवाली के मौके पर सीनियर सिटीजन्स को एक स्पेशल गिफ्ट देने के लिए इस यूनिक प्लान को लॉन्च किया है। इसे BSNL Samman Plan नाम दिया गया है। यह प्लान केवल सीनियर सिटीजन के लिए है।

बीएसएनएल सम्मान प्लान की कीमत 1812 रुपये है। यह प्लान पूरे 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए तो प्लान में रोज का खर्च 4 रुपये 96 पैसे आएगा, यानी रोज का खर्च 5 रुपये से भी कम।

इस प्लान में ग्राहकों को पूरे 365 दिनों तक सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स, डेली 2GB डेटा और डेली 100 एसएमएस मिलेंगे। इस प्लान में ग्राहकों को कुल 730GB डेटा मिलेगा।

बीएसएनएल इस प्लान के साथ ग्राहकों को फ्री सिम भी दे रही है। एडिशनल बेनिफिट्स के तौर पर प्लान में 6 महीने के लिए BiTV प्रीमियम सब्सक्रिप्शन भी शामिल है।

ध्यान रहें कि यह प्लान नए यूजर्स (सीनियर सिटीजन्स) के लिए है। यानी सीनियर सिटीजन्स के अलावा, अन्य कोई भी इस प्लान को खरीदने के लिए एलिजिबल नहीं है

बीएसएलएन ने बताया कि यह एक लिमिटेड टाइम ऑफर है। यह ऑफर 18 अक्टूबर से 18 नवंबर तक के लिए है। ग्राहक नजदीकी बीएसएनएल ऑफिस, ऑफिशियल वेबसाइट, बीएसएनएल सेल्फ केयर ऐप और टॉल-फ्री नंबर 1800-180-1503 के माध्यम से इस प्लान की जानकारी ले सकते हैं।
