खत्म हो रहा ₹1 का अनोखा प्लान, FREE सिम, कॉल, डेटा सबकुछ मिलेगा, देखें लास्ट डेट

BSNL Freedom 2.0 offer ends soon: बीएसएनएल अपने ग्राहकों को सबसे कम कीमत में प्रीपेड प्लान्स की पेशकश करने के लिए पॉपुलर है। कंपनी अपने ग्राहकों को फ्रीडम 2.0 नाम से एक धांसू ऑफर लेकर आई थी, जो अब बस कुछ दिनों में समाप्त होने वाला है। इसमें ग्राहकों को क्या-क्या फायदे मिलते हैं, चलिए बताते हैं...

Arpit SoniSep 05, 2026 01:48 pm IST
Follow us on Google News
1/6

सबसे अनोखी कीमत

इस प्लान की कीमत सबसे यूनिक है। यह प्लान सिर्फ 1 रुपये में आता है। ऐसा प्लान किसी अन्य टेलीकॉम कंपनी के पास नहीं है। दरअसल, बीएसएनएल इस प्लान के जरिए ग्राहकों को अपनी 4G सर्विस आजमाने का मौका दे रही है। ध्यान रहे ये प्लान सिर्फ नए ग्राहकों के लिए है।

2/6

लंबी वैलिडिटी

इस प्लान की कीमत भले ही 1 रुपये है, लेकिन इसमें लंबी वैलिडिटी मिलती है। यह प्लान पूरे 24 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है।

3/6

फ्री कॉल्स और SMS भी

इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग करने की सुविधा मिलती है। यानी ग्राहक अपनों से लगातार कनेक्टेड रह सकता है। इस प्लान में ग्राहकों को डेली 100 SMS भी मिलते हैं, यानी पूरे वेलिडिटी पीरियड में ग्राहकों को कुल 2400 SMS मिलेंगे।

4/6

रोज मिलेगा हाई स्पीड डेटा

इस प्लान में ग्राहकों को डेली 1GB डेटा मिलेगा, यानी पूरे वैलिडिटी पीरियड में ग्राहकों को कुल 24GB डेटा मिलेगा। यह हाई-स्पीड 4G डेटा रहेगा।

5/6

साथ मिलेगी FREE SIM

इस प्लान को खरीदने वाले ग्राहकों को कंपनी एक FREE SIM भी ऑफर कर रही है। इस प्लान के जरिए कंपनी अपना कस्टमर बेस बढ़ाने की कोशिश कर रही है। ध्यान रहे कि बीएसएनएल के पुराने मौजूदा ग्राहक इस प्लान का लाभ नहीं ले पाएंगे, क्योंकि यह प्लान केवल नए ग्राहकों के लिए है।

6/6

लास्ट डेट और कैसे उठाएं फायदा

कंपनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि यह ऑफर 12 सितंबर तक चलेगा। ग्राहक नजदीकी बीएसएनएल ऑफिस, बीएसएनएल की वेबसाइट, बीएसएनएल सेल्फ केयर ऐप के जरिए इन प्लान्स की डिटेल्स ले सकते हैं। कंपनी ने बताया कि ग्राहक 18004444 पर वॉट्सऐप करके के भी इन प्लान को बुक कर सकते हैं।

Hindi Newsफोटोगैजेट्सखत्म हो रहा ₹1 का अनोखा प्लान, FREE सिम, कॉल, डेटा सबकुछ मिलेगा, देखें लास्ट डेट