अब 380 दिन चलेगा यह Recharge, एक्स्ट्रा वैलिडिटी दे रही कंपन, रोज ₹6 आएगा खर्च; लास्ट डेट इस दिन

बार-बार रिचार्ज का झंझट नहीं चाहते, तो BSNL के पास आपके लिए एक पैसा वसूल रिचार्ज है। हम बात कर रहे हैं बीएसएनएल के 2399 रुपये के प्रीपेड प्लान की। वैसे तो यह प्लान पूरे 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। अच्छी बात यह है कि कंपनी अब इस पर एक्स्ट्रा वैलिडिटी ऑफर कर रही है। चलिए डिटेल में बताते हैं…

Arpit SoniOct 03, 2026 06:56 pm IST
Follow us on Google News
1/5

BSNL का 2399 रुपये का प्लान

बीएसएनएल के पास सालभर चलने वाला एक किफायती प्रीपेड प्लान है। इसकी कीमत 2399 रुपये है। यह प्लान वैसे तो 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, लेकिन ऑफर के तहत कंपनी इस पर 15 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी ऑफर कर रही है, यानी अब यह प्लान पूरे 380 दिनों तक चलेगा। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए प्लान का रोज का खर्च 6.31 रुपये आएगा।

2/5

अब पहले से 30GB ज्यादा डेटा मिलेगा

प्लान की वैलिडिटी बढ़ने से इसमें मिलने वाला डेटा बेनिफिट भी बढ़ गया है। इस प्लान में ग्राहकों को डेली 2GB डेटा मिलता है। यानी पूरे 380 दिनों के वैलिडिटी में ग्राहकों को कुल 760GB डेटा, जो पहले केवल 730GB (365 दिनों के लिए) था, यानी अब प्लान में 30GB एक्स्ट्रा डेटा मिल रहा है।

3/5

अनलिमिटेड कॉल्स, SMS भी

इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। ग्राहक किसी भी नेटवर्क में जितनी मर्जी उतनी बातें कर सकते हैं। इस प्लान में डेली 100 एमएसएम भी शामिल है, यानी पूरे 380 दिनों के वैलिडिटी पीरियड में ग्राहकों को कुल 38,000 एसएमएस भेजने की सुविधा मिलेगी।

4/5

ऑफर की लास्ट डेट

बीएसएनएल ने एक्स पोस्ट में बताया कि यह एक लिमिटेड टाइम ऑफर है। यह 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक चलेगा। यानी एक्स्ट्रा वैलिडिटी लिए और 15 अक्टूबर तक रिचार्ज करना होगा। इस तारीख के बाद इसमें पहले की तरह ही 365 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। अगर आप भी पुरानी कीमत में एक्स्ट्रा वैलिडिटी चाहते हैं, तो तुरंत ऑफर का लाभ उठा लीजिए।

5/5

कहां से खरीदें

ग्राहक नजदीकी बीएसएनएल ऑफिस, बीएसएनएल की वेबसाइट, बीएसएनएल सेल्फ केयर ऐप के जरिए इस प्लान्स की डिटेल्स ले सकते हैं। कंपनी ने बताया कि ग्राहक 1800-180-1503 पर संपर्क करके भी इस ऑफर के बारे में जानकारी ले सकते हैं।

Hindi Newsफोटोगैजेट्सअब 380 दिन चलेगा यह Recharge, एक्स्ट्रा वैलिडिटी दे रही कंपन, रोज ₹6 आएगा खर्च; लास्ट डेट इस दिन