
यह प्लान 72 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। ऑफर के तहत, इस प्लान में अब ग्राहकों को डेली 2.5GB डेटा (यानी कुल 180GB) मिल रहा है। बता दें कि मूल रूप से यह प्लान डेली 2GB डेटा यानी (कुल 144GB) के साथ आता है। प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली 100 एसएमएस भी मिलते हैं। ध्यान रहे कि डेली डेटा लिमिट समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40Kbps रह जाएगी। यह ऑफर 31 मार्च, 2026 तक वैलिड है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए, तो प्लान में रोज का खर्च 6.73 रुपये आएगा। चलिए जानते हैं एयरटेल, जियो और वीआई के 72 दिन चलने वाले प्लान्स में क्या मिलता है...

2/5जियो के पास 749 रुपये का प्लान है, जो 72 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए तो इस प्लान में रोज का खर्च 10.40 रुपये आता है। इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 100 एसएमएस और डेली 2GB डेटा मिलता है। प्लान में 20GB एक्स्ट्रा डेटा भी शामिल है। इसके अलावा, इस प्लान के ग्राहक अनलिमिटेड 5G डेटा के लिए भी एलिजिबल होंगे। एडिशनल बेनिफिट्स के तौर पर इस प्लान में ग्राहकों को 35,100 रुपये का गूगल जेमिनी प्रो प्लान सब्सक्रिप्शन, जियो हॉटस्टार, जियो एआई क्लाउड और जियो टीवी का एक्सेस भी मिलता है।

3/5वोडाफोन आइडिया के पास 72 दिन चलने वाला 719 रुपये का प्रीपेड प्लान है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए तो इस प्लान में रोज का खर्च 9.98 रुपये आता है। इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 100 एसएमएस और डेली 1GB डेटा (4G) मिलता है। डेली 4G डेटा लिमिट समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64Kbps रह जाएगी। इस प्लान के ग्राहक अनलिमिटेड 5G डेटा के लिए भी एलिजिबल होंगे। वीआई के पास 70 दिन चलने वाला 1198 रुपये प्लान और 77 दिन चलने वाला 799 रुपये का प्लान भी है।

4/5एयरटेल के पास 72 दिन चलने वाला प्लान तो नहीं है, लेकिन 77 दिन चलने वाले दो प्लान जरूर हैं। 799 रुपये का प्लान 77 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए तो इस प्लान में रोज का खर्च 10.37 रुपये आता है। इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 100 एसएमएस और डेली 1.5GB डेटा मिलता है। एडिशनल बेनिफिट्स के तौर पर इस प्लान में ग्राहकों को 4 हजार रुपये कीमत का एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम सब्सक्रिप्शन (12 महीने के लिए), स्पैम कॉल/एसएमएस अलर्ट और फ्री हैलोट्यून्स जैसे बेनिफिट्स मिलते हैं।

5/5एयरटेल के पास 77 दिन चलने वाला 489 रुपये का प्लान भी है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए तो इस प्लान में रोज का खर्च 6.35 रुपये आता है। इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 100 एसएमएस और कुल 6GB डेटा मिलता है। एडिशनल बेनिफिट्स के तौर पर इस प्लान में ग्राहकों को 4 हजार रुपये कीमत का एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम सब्सक्रिप्शन (12 महीने के लिए), स्पैम कॉल/एसएमएस अलर्ट, फ्री हैलोट्यून्स और एयरटेल एक्सट्रीम प्ले सब्सक्रिप्शन जैसे बेनिफिट्स मिलते हैं।
