
बीएसएनएल अपने ग्राहकों के लिए 599 रुपये का प्लान लेकर आई है। यह प्लान 70 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 100 एसएमएस और डेली 3GB डेटा मिलता है। यानी पूरे वैलिडिटी पीरियड में ग्राहकों को 210GB डेटा मिलेगा। कीमत और वैलेडिटी के हिसाब से इस प्लान के रोज की लागत 8.55 रुपये आएगी। BSNL ने इस पैक के साथ BiTV को भी शामिल किया है। इसका मतलब है कि आप लाइव टीवी चैनल देख सकते हैं, मनोरंजन से भरपूर कंटेंट का आनंद ले सकते हैं, और तो और, बिना किसी अतिरिक्त सब्सक्रिप्शन के कुछ चुनिंदा OTT शो भी देख सकते हैं। चलिए एक नजर डालते हैं अन्य कंपनियों के 70 दिन चलने वाले प्लान्स पर

2/4जियो का 666 रुपये का प्रीपेड प्लान 70 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 100 एसएमएस और डेली 1.5GB डेटा मिलता है। यानी पूरे वैलिडिटी पीरियड में ग्राहकों को 105GB डेटा मिलेगा। कीमत और वैलेडिटी के हिसाब से इस प्लान के रोज की लागत 9.51 रुपये आएगी। प्लान में जियो टीवी और जियो एआई क्लाउड का एक्सेस भी शामिल है। प्लान में फ्री गूगल जेमिनी प्रो प्लान (18 महीनों के लिए) भी शामिल है जिसकी कीमत 35,100 रुपये है।

3/4जियो का 719 रुपये का प्रीपेड प्लान 70 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 100 एसएमएस और डेली 2GB डेटा मिलता है। यानी पूरे वैलिडिटी पीरियड में ग्राहकों को 140GB डेटा मिलेगा। कीमत और वैलेडिटी के हिसाब से इस प्लान के रोज की लागत 10.27 रुपये आएगी। प्लान में जियो टीवी और जियो एआई क्लाउड का एक्सेस भी शामिल है। प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा भी शामिल है। प्लान में फ्री गूगल जेमिनी प्रो प्लान (18 महीनों के लिए) भी शामिल है जिसकी कीमत 35,100 रुपये है। इस प्लान में ग्राहकों को JioHotstar (Mobile) सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

4/4यह प्लान 70 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 100 एसएमएस और डेली 2GB डेटा मिलता है। यानी पूरे वैलिडिटी पीरियड में ग्राहकों को 140GB डेटा मिलेगा। कीमत और वैलेडिटी के हिसाब से इस प्लान के रोज की लागत 17.11 रुपये आएगी। प्लान में हाफ डे (12am to 12PM) अनलिमिटेड डेटा, वीकेंड डेटा रोलओवर और डेटा डिलाइट जैसे बेनिफिट्स शामिल हैं। अच्छी बात यह है कि इस प्लान में ग्राहकों को 70 दिनों के लिए फ्री Netflix (Basic) सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। 5G डेटा का लाभ केवल 5G नेटवर्क कवरेज एरिया में केवल 5G फोन पर उठाया जा सकेगा।
