
इस प्लान की कीमत 2626 रुपये है। यह 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, यानी इस प्लान की रोज का खर्च 7.19 रुपये आएगा। इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 2.6GB डेटा और डेली 100 एसएमएस मिलेंगे।

2/5365 दिनों तक डेली 2.6GB के हिसाब से देखा जाए तो इस प्लान में ग्राहकों को कुल 949GB डेटा मिलेगा। हालांकि, डेली 2.6GB डेटा लिमिट समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40Kbps रह जाएगी।

3/5ऐसा लग रहा है कि कंपनी ने इसे सीमित समय के लिए लॉन्च किया है। बीएसएनएल ने एक वीडियो टीजर में बताया कि यह ऑफर 24 जनवरी 2026 से 24 फरवरी 2026 तक मान्य रहेगा। अगर आप बार-बार रिचार्ज का झंझट नहीं चाहते, तो यह प्लान आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। बीएसएनएस के पास 365 दिनों की वैलिडिटी वाले दो और प्रीपेड प्लान्स हैं, जिनपर आप विचार कर सकते हैं।

4/5बीएसएनएल का 2399 रुपये का प्रीपेड प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, यानी इस प्लान की रोज की लागत 6.57 रुपये है। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 2.5GB डेटा मिलेगा यानी पूरे 365 दिनों के वैलिडिटी पीरियड में कुल 912GB डेटा मिलेगा। हालांकि, डेली 2.5GB डेटा लिमिट समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40Kbps रह जाएगी। इस प्लान में ग्राहकों को डेली 100 एसएमएस भी मिलते हैं।

5/5बीएसएनएल का 2799 रुपये का प्रीपेड प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, यानी इस प्लान की रोज की लागत 7.66 रुपये है। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 3GB डेटा मिलेगा यानी पूरे 365 दिनों के वैलिडिटी पीरियड में कुल 1095GB डेटा मिलेगा। हालांकि, डेली 3GB डेटा लिमिट समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40Kbps रह जाएगी। इस प्लान में ग्राहकों को डेली 100 एसएमएस भी मिलते हैं।
