1/7भारत सरकार की टेलीकॉम कंपनी BSNL ने अपने 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में एक शानदार तोहफा दिया है। बीएसएनएल ने एक नया Silver Jubilee FTTH प्लान पेश किया है। यह प्लान सिर्फ 625 रुपए प्रति माह की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है और इसमें यूजर्स को हाई-स्पीड इंटरनेट, लाइव टीवी चैनल्स और OTT तीनों का मज़ा एक ही पैकेज में मिलेगा।

कंपनी का दावा है कि यह प्लान देशभर में बेहतर कनेक्टिविटी और एंटरटेनमेंट दोनों को एक साथ प्रदान करेगा। इस प्लान के तहत यूजर्स को 2,500GB हाई-स्पीड डेटा मिलेगा जिसकी स्पीड 75Mbps तक रहेगी। इसके बाद स्पीड घटकर बेसिक लिमिट तक आ जाएगी, लेकिन कनेक्शन चालू रहेगा।

BSNL Silver Jubilee FTTH Plan के फीचर्स इसे बाजार के सबसे किफायती और वैल्यू-फॉर-मनी प्लानों में से एक बनाते हैं। इतना ही नहीं, यूजर्स को OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस भी फ्री में मिलेगा।

BSNL Silver Jubilee FTTH Plan में 127 प्रीमियम चैनल शामिल हैं जिनमें स्पोर्ट्स, न्यूज़, एंटरटेनमेंट और मूवी चैनल्स भी होंगे।

इस प्लान में Sony Liv और Jio Hotstar जैसी OTT सेवाएं शामिल हैं, जिससे यूजर्स बिना अतिरिक्त खर्च के वेब सीरीज और मूवी देख सकते हैं।

Fiber-to-the-Home तकनीक के ज़रिए स्थिर और तेज इंटरनेट कनेक्शन मिलेगा, जो 4K स्ट्रीमिंग और ऑनलाइन गेमिंग के लिए उपयुक्त है। यह प्लान पूरे भारत में लागू होगा, जिससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के उपभोक्ता लाभ उठा सकेंगे।

ग्राहक इस प्लान को BSNL Selfcare App, bsnl.co.in वेबसाइट, या नज़दीकी BSNL सेंटर से एक्टिवेट कर सकते हैं। साथ ही, 1800-4444 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर जानकारी ली जा सकती है।
