Hindi Newsफोटोगैजेट्सBSNL का Diwali गिफ्ट! सिर्फ 1 रुपए में दे रहा 60GB डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स-SMS और फ्री SIM

BSNL का Diwali गिफ्ट! सिर्फ 1 रुपए में दे रहा 60GB डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स-SMS और फ्री SIM

BSNL ने दिवाली के मौके पर लॉन्च किया एक शानदार Diwali Bonanza Offer। यह ऑफर के तहत 1 रुपए में 60GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS प्रतिदिन मिलेंगे।

Himani GuptaOct 15, 2025 04:04 pm IST
1/6

BSNL Diwali Bonanza Plan

दिवाली के मौके BSNL ने अपने यूजर्स को तोहफा देते हुए अपने 1 रुपए वाले प्लान को “Diwali Bonanza Plan” के रूप में पेश किया है। इस प्लान की कीमत सिर्फ 1 रुपए है। बीएसएनएल के इस प्लान में नए यूजर्स को 2GB डेटा प्रति दिन, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS प्रति दिन, और फ्री SIM कार्ड, जिसकी वैधता होगी पूरे 30 दिन की है।

2/6

कब से कब तक है ऑफर

बीएसएनएल का दिवाली बोनांजा ऑफर 15 अक्टूबर से शुरू होकर 15 नवंबर 2025 तक चलेगा और सिर्फ नए BSNL ग्राहकों के लिए वैध रहेगा। इस ऑफर का उद्देश्य है कि ज्यादा से ज्यादा लोग BSNL की 4G सेवाओं को आजमाएं और उसका नेटवर्क एक्सपीरियंस लें।

3/6

BSNL Diwali Bonanza 1 रुपए Plan के सभी फायदे

BSNL का यह दिवाली ऑफर बिल्कुल अनोखा है क्योंकि सिर्फ 1 रुपए में यूजर्स को मिल रहे हैं वे सारे फायदे जो आमतौर पर महंगे प्लान्स में मिलते हैं। इस प्लान में हर दिन 2GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग सभी नेटवर्क पर, 100 SMS प्रति दिन, 30 दिन की वैधता (यानी आपको 60GB डेटा मिल जाएगा), फ्री SIM कार्ड मिलेगा।

4/6

कैसे करें एक्टिवेट?

इस प्लान को एक्टिवेट करने के लिए आपको बस अपने नजदीकी BSNL कस्टमर सेंटर या अधिकृत रिटेल स्टोर पर जाना होगा। केवल ₹1 देकर नया BSNL SIM मिलेगा और उसी के साथ यह ऑफर अपने आप एक्टिवेट हो जाएगा। अगर आपके क्षेत्र में BSNL 4G नेटवर्क उपलब्ध है, तो आपको हाई-स्पीड इंटरनेट का पूरा अनुभव मिलेगा।

5/6

ऑफर की वैधता और शर्तें

बता दें कि यह प्लान वैसे अगस्त से शुरू हुआ है अब इस ऑफर की डेडलाइन को बढ़ा दिया गया है। अब इसे दिवाली बोनांजा ऑफर कहा गया है। बीएसएनएल का 1 रुपए वाला प्लान अब 15 नवंबर 2025 तक ही वैध रहेगा। केवल नए BSNL ग्राहक ही इसका लाभ उठा पाएंगे।

6/6

सिर्फ इन यूजर्स के लिए ऑफर

ऑफर की वैधता SIM एक्टिवेशन की तारीख से शुरू होगी। पुराने या मौजूदा यूजर्स इस ऑफर का लाभ नहीं ले सकेंगे। एक यूजर सिर्फ एक बार इस ऑफर का फायदा उठा सकता है।