799 रुपये में 200Mbps स्पीड और 5000GB डेटा, 31 मार्च को खत्म हो रहा ऑफर, देखें डिटेल

800 रुपये से कम में 200Mbps की तेजतर्रार इंटरनेट स्पीड चाहिए, तो BSNL के पास आपके लिए एक शानदार प्लान है। दरअसल, BSNL का Super Star Premium इस समय एक धांसू ऑफर के साथ मिल रहा है। लेकिन यह ऑफर अब बस कुछ दिनों में समाप्त होने वाला है। चलिए डिटेल में जानते हैं सबकुछ...

Arpit SoniMar 29, 2026 03:51 pm IST
1/6

इतनी है कीमत

वैसे तो BSNL Fibre Super Star Premium Plus OTT प्लान की कीमत 999 रुपये प्रति माह है। लेकिन 12 महीने का एडवांस पेमेंट करने वाले ग्राहकों को 20% का डिस्काउंट मिलेगा। जिससे इसकी कीमत 799 रुपये प्रति माह रह जाती है।

2/6

ऑफर केवल लंबी वैलिडिटी पर

इस प्लान को 6 और 12 महीने के लिए भी लिया जा सकता है। एक महीने के लिए इसकी कीमत 999 रुपये प्रति माह है। 6 महीने के लिए इसकी कीमत 5994 रुपये है। लेकिन अगर आप 12 महीने का विकल्प चुनते हैं, तो 12 महीने का एडवांस पेमेंट करने पर 20% डिस्काउंट मिलेगा, यानी ग्राहक को केवल 9590 रुपये का भुगतान करना होगा, जिससे एक महीने की लागत 799 रुपये हो जाती है।

3/6

तेजतर्रार स्पीड, ढेर सारे डेटा

इस ब्रांडबैंड प्लान में ग्राहकों को 5000GB डेटा तक 200Mbps की तेजतर्रार इंटरनेट स्पीड मिलती है। इतना डेटा कोटा समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 10Mbps रह जाती है।

4/6

फ्री लैंडलाइन कनेक्शन

बीएसएनएल अपने सभी ब्रॉडबैंड प्लान के साथ ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग के लिए फ्री लैंडलाइन कनेक्शन देता है। इस प्लान के साथ भी कॉलिंग के लिए लैंडलाइन कनेक्शन मुफ्त मिलेगा। बस लैंडलाइन इंस्ट्रूमेंट ग्राहक को खुद खरीदना होगा।

5/6

प्लान में ढेर सारे फ्री OTTs भी

प्लान के साथ ढेर सारे ओटीटी बेनिफिट्स भी मिलते हैं। प्लान में JioHotstar, SonyLiv, Lionsgate, Hungama, Shemaroo और EpicOn जैसे प्लेटफॉर्म का एक्सेस मिलता है।

6/6

ऑफर की लास्ट डेट

यह ऑफर केवल 31 मार्च तक वेलिड है यानी ऑफर खत्म होने में केवल दो दिन रह गए हैं। इससे पहले की ऑफर समाप्त हो जाए, तुरंत इसका फायदा उठा लीजिए। ग्राहक कंपनी के वेबसाइट, ऐप और नजदीकी ऑफिस पर जाकर इस ऑफर की जानकारी ले सकते हैं। ग्राहक वॉट्सऐप पर 18004444 पर Hi भेजकर इसे बुक कर सकते हैं।

Hindi Newsफोटोगैजेट्स799 रुपये में 200Mbps स्पीड और 5000GB डेटा, 31 मार्च को खत्म हो रहा ऑफर, देखें डिटेल