
बीएसएनएल के पास सालभर चलने वाला एक किफायती प्रीपेड प्लान है। इसकी कीमत 2399 रुपये है। यह प्लान वैसे तो 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, लेकिन ऑफर के तहत कंपनी इस पर 15 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी ऑफर कर रही है, यानी अब यह प्लान पूरे 380 दिनों तक चलेगा। एक्स्ट्रा वैलिडिटी मिलने से प्लान पहले से ज्यादा किफायती हो गया है और इसमें अब ज्यादा समय तक बेनिफिट्स मिलेंगे, वो भी पुरानी कीमत में है।

2/5इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स करने की सुविधा मिलती है। ग्राहक किसी भी नेटवर्क में जितनी मर्जी उतनी बातें कर सकते हैं। इस प्लान में ग्राहकों को डेली 100 एमएसएम भी मिलते हैं, यानी देखा जाए तो अब पूरे 380 दिनों के वैलिडिटी पीरियड में ग्राहक कुल 38,000 एसएमएस भेज पाएंगे, लेकिन रोज केवल 100 एमएमएस की लिमिट है।

3/5प्लान की वैलिडिटी बढ़ने से इसमें मिलने वाला डेटा बेनिफिट भी अब ज्यादा दिनों तक मिलेगा। इस प्लान में ग्राहकों को डेली 2GB डेटा मिलता है। यानी पूरे 380 दिनों के वैलिडिटी में ग्राहकों को कुल 760GB डेटा, जो पहले केवल 730GB (365 दिनों के लिए) था, यानी अब प्लान में 30GB एक्स्ट्रा डेटा मिल रहा है।

4/5यह लिमिटेड टाइम ऑफर कल खत्म होने जा रहा है। जी हां, यह ऑफर केवल 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक के लिए ही था। अभी भी थोड़ा समय बाकी है और अगर आपको भी एक्स्ट्रा वैलिडिटी चाहिए, तो 15 अक्टूबर तक रिचार्ज करा लें। इस तारीख के बाद इसमें पहले की तरह ही 365 दिनों की वैलिडिटी मिलने लगेगी। अगर आप भी पुरानी कीमत में एक्स्ट्रा वैलिडिटी चाहते हैं, तो अब आपको जल्दी रिचार्ज करना पड़ेगा।

5/5ग्राहक नजदीकी बीएसएनएल ऑफिस, बीएसएनएल की वेबसाइट, बीएसएनएल सेल्फ केयर ऐप के जरिए इस प्लान्स की डिटेल्स ले सकते हैं। कंपनी ने बताया कि ग्राहक 1800-180-1503 पर संपर्क करके भी इस ऑफर के बारे में जानकारी ले सकते हैं।
