पूरे ₹12,000 सस्ता हुआ Samsung का मक्खन जैसी डिस्प्ले, DSLR जैसे कैमरे, पावरफुल AI फीचर्स वाला किलर फोन, 7 साल रहेगा नया

Samsung के 50MP OIS कैमरा, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और IP68 रेटिंग वाले Galaxy S25 FE पर बड़ी छूट मिल रही है। 59,999 रुपए के लॉन्च प्राइस वाला यह फोन Amazon पर 47,999 रुपए में मिल रहा है। जानें पूरे डिस्काउंट के बारे में:

Himani GuptaSep 03, 2026 03:59 pm IST
1/7

Samsung Galaxy S25 FE at Big Price Cut

Samsung Galaxy S26 FE की सेल जल्द शुरू होने वाली है। लेकिन इससे पहले पिछली जनरेशन के फोन Samsung Galaxy S25 FE की कीमत में अच्छी गिरावट देखने को मिली है। अमेजन पर Galaxy S25 FE फोन पर तगड़ी छूट दी जा रही है। यानी लॉन्च कीमत के मुकाबले फोन सीधे 12,000 रुपए की छूट पर बेचा जा रहा है।

2/7

Samsung Galaxy S25 FE पर सबसे तगड़ी छूट

Samsung Galaxy S25 FE को भारत में 59,999 रुपए की शुरुआती कीमत के साथ उतारा गया था। अब Amazon पर इसका 128GB वेरिएंट 47,999 रुपए में लिस्ट है। यानी लॉन्च प्राइस से फोन 12,000 रुपए कम में खरीदा जा सकता है।

3/7

Galaxy S25 FE पर इतने रुपए की बैंक और एक्सचेंज छूट

इस साथ ही सैमसंग फोन को Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 1500 रुपए तक की एक्स्ट्रा बचत का दावा किया गया है। इसके अलावा, पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर अधिकतम 30,000 रुपए तक का एक्सचेंज बोनस मिल सकता है।

4/7

Samsung Galaxy S25 FE में 50MP कैमरा और 3x Zoom

कैमरा की बात करें तो Samsung Galaxy S25 FE में पीछे ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसका मुख्य कैमरा 50MP सेंसर और OIS के साथ आता है। इसके साथ 8MP टेलीफोटो कैमरा है, जो 3x ऑप्टिकल जूम देता है। दूर की चीजों को जूम करते समय सिर्फ डिजिटल जूम पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। फोन में 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 12MP कैमरा मिलता है।

5/7

Samsung Galaxy S25 FE में मिलेगी तगड़ी डिस्प्ले

वहीं Galaxy S25 FE में 6.7 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 1,900 निट्स तक बताई गई है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Victus+ दिया गया है, जिससे यह स्क्रैच और हल्के झटकों से बेहतर सुरक्षा प्रदान करता है।

6/7

दमदार प्रोसेसर और 45W चार्जिंग

Galaxy S25 FE फोन में 4,900mAh की बैटरी दी गई है। इसे 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा फोन 15W वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। Galaxy S25 FE को IP68 रेटिंग मिली है। परफॉर्मेंस के लिए Galaxy S25 FE में Exynos 2400 प्रोसेसर दिया गया है।

7/7

Galaxy AI फीचर्स

Galaxy S25 FE में कई सारे Galaxy AI फीचर्स दिए गए हैं। इनमें Circle to Search, Live Translate, Interpreter, Note Assist, Writing Assist, Photo Assist, Object Eraser और Audio Eraser शामिल हैं। इन फीचर्स की मदद से फोन पर सर्च करने, भाषा का अनुवाद करने, नोट्स तैयार करने और फोटो-वीडियो को एडिट करने जैसे रोजमर्रा के काम आसान हो जाते हैं।

Hindi Newsफोटोगैजेट्सपूरे ₹12,000 सस्ता हुआ Samsung का मक्खन जैसी डिस्प्ले, DSLR जैसे कैमरे, पावरफुल AI फीचर्स वाला किलर फोन, 7 साल रहेगा नया