खुशखबरी! 7 अगस्त से ₹10,000 तक सस्ते मिलेंगे OnePlus के 50MP नो-शेक कैमरा, 9000mAh तक बैटरी वाले 8 बेस्ट-सेलिंग AI फोन

Amazon की Great Freedom Sale परसों 7 अगस्त से  शुरू होने वाली है इस सेल में OnePlus के कई स्मार्टफोन्स पर बम्पर डिस्काउंट मिलने वाला है। इस सेल में OnePlus 15, 15R, 13S, Nord 6, Nord CE6 और अन्य मॉडल्स पर 10,000 रुपए तक का डिस्काउंट दिया जा रहा।

Himani GuptaAug 05, 2026 03:49 pm IST
1/9

OnePlus Smartphone Deals On Amazon Great Freedom Sale:

OnePlus स्मार्टफोन खरीदने का यह सही मौका है। Amazon Great Freedom Sale 2026 में वनप्लस के प्रीमियम फोन पर तगड़ा डिस्काउंट मिलने वाला है। इस ऑफर में फ्लैगशिप OnePlus 15, OnePlus 15R, OnePlus 13S से लेकर Nord Series और N Series के कई मॉडल्स कम कीमत पर उपलब्ध हैं। खास बात यह है कि कुछ स्मार्टफोन अपनी लॉन्च कीमत के मुकाबले 10,000 रुपए तक सस्ते में मिलने वाले हैं।

2/9

1. OnePlus 15

OnePlus 15 को प्राइस हाईक के बाद 85,999 रुपए में बेचा जा रहा है। लेकिन Amazon की Great Freedom Sale में यह फोन 81,999 रुपए में उपलब्ध होगा। यानी 4,000 रुपए की सीधी बचत होगी। OnePlus 15 में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, 6.82 इंच 2K LTPO AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। फोटोग्राफी के लिए Hasselblad ट्यूनिंग के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

3/9

2. OnePlus 15R

OnePlus 15R को प्राइस हाईक के बाद अब मार्केट में 59,999 रुपए में बेचा जा रहा है। लेकिन अमेजन ग्रेट फ्रीडम सेल आप इसे 3,000 रुपए के डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं, Sale में इसे ₹56,999 में खरीदा जा सकेगा। फोन में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर, 120Hz AMOLED डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

4/9

3. OnePlus 13S

इस सेल का सबसे बड़ा ऑफर OnePlus 13S पर है। कंपनी ने इसे 59,999 रुपए की लॉन्च कीमत पर उतारा था, लेकिन अब Amazon Great Freedom Sale में यह 49,999 रुपए में मिलेगा। यानी लॉन्च कीमत के मुकाबले 10,000 रुपएकी बड़ी बचत होगी। OnePlus 13S में 6.32 इंच 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और 5,850mAh बैटरी दी गई है। इसमें 50MP + 50MP डुअल रियर कैमरा, 32MP सेल्फी कैमरा, 80W SUPERVOOC चार्जिंग और OnePlus AI फीचर्स मिलते हैं।

5/9

4. OnePlus Nord 6

OnePlus Nord 6 को प्राइस बढ़ोतरी के बाद कंपनी ₹44,999 में बेच रही हैं। Amazon Sale में यह फोन ₹41,999 में मिलेगा। यानी की ₹3,000 का डिस्काउंट दिया जा रहा है। Nord 6 में 6.83 इंच AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, MediaTek Dimensity 9400e प्रोसेसर, 50MP Sony कैमरा और 6,800mAh की बड़ी बैटरी मिलती है।

6/9

5. OnePlus Nord CE6

अगर आपका बजट 30 हजार रुपये के आसपास है, तो OnePlus Nord CE6 अच्छा है। इस फोन को कंपनी ने ₹35,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था, लेकिन Amazon Great Freedom Sale में यह ₹31,999 में उपलब्ध होगा। यानी ग्राहकों को ₹4,000 का सीधा डिस्काउंट मिलेगा। फीचर्स की बात करें तो Nord CE6 में 6.7 इंच का 120Hz AMOLED डिस्प्ले, Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर, 50MP Sony प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 16MP फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 7,100mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।

7/9

6. OnePlus Nord CE6 Lite

इस फोन की लॉन्च कीमत ₹25,999 थी, जबकि Amazon Sale में इसे ₹24,999 में खरीदा जा सकेगा। यानी आपकी ₹1,000 की बचत होगी। फोन में 6.67 इंच का 120Hz LCD डिस्प्ले, Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर, 50MP AI कैमरा, 6,000mAh बैटरी और 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग मिलती है।

8/9

7. OnePlus N6 5G

OnePlus N6 फोन अमेजन ग्रेट फ्रीडम सेल में यह कीमत 20,999 रुपए में बेचा जाएगा। इस फोन में 120Hz डिस्प्ले, 50MP AI कैमरा है। इसके अलावा AI आधारित फोटो एडिटिंग, Google Gemini इंटीग्रेशन है।

9/9

8. OnePlus N6x 5G

Amazon Great Freedom Sale में इसकी कीमत 17,499 रुपए रखी गई है। OnePlus N6x में 6.8 इंच HD+ 120Hz डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 50MP रियर कैमरा, 8MP सेल्फी कैमरा, 7,000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग दी गई है। फोन में Military-Grade Durability, AI फीचर्स और IP रेटिंग भी मिलती है।

Hindi Newsफोटोगैजेट्सखुशखबरी! 7 अगस्त से ₹10,000 तक सस्ते मिलेंगे OnePlus के 50MP नो-शेक कैमरा, 9000mAh तक बैटरी वाले 8 बेस्ट-सेलिंग AI फोन