Hindi Newsफोटोगैजेट्सखुशखबरी! ₹1.3 लाख वाला Samsung का 200MP कैमरे वाला फ्लैगशिप फोन हुआ पूरे 45,000 सस्ता, अब मिलेगा सिर्फ ₹84,999 में

खुशखबरी! ₹1.3 लाख वाला Samsung का 200MP कैमरे वाला फ्लैगशिप फोन हुआ पूरे 45,000 सस्ता, अब मिलेगा सिर्फ ₹84,999 में

अमेजन की स्पेशल सेल में इस वक्त Samsung Galaxy S24 Ultra 5G पर अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। इस फ्लैगशिप फोन पर 45,000 रुपए से भी ज्यादा की भारी छूट दी जा रही है। फोन में 200MP कैमरा, दमदार Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर है।

Himani GuptaFri, 7 Nov 2025 09:18 AM
1/8

Samsung Galaxy S24 Ultra at Lowest Price

यदि आप प्रीमियम स्मार्टफोन लेने का सोच रहे हैं, तो एक शानदार मौका आपके सामने आ गया है। Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S24 Ultra 5G, जिसकी कीमत कभी ₹1.29 लाख रुपये से ऊपर थी, अब अमेजन की स्पेशल सेल में रिकॉर्ड तोड़ डिस्काउंट पर उपलब्ध है। इस सेल में फोन के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर 45,000 रुपए से ज्यादा की छूट दी जा रही है, जिससे यह फोन अब पहले से कहीं ज्यादा किफायती हो गया है।

2/8

खरीदने का सबसे सही समय और क्या है इसमें खास

Galaxy S24 Ultra 5G उन लोगों के लिए परफेक्ट फोन है जो हाई-एंड कैमरा, बेहतरीन परफॉर्मेंस और प्रीमियम डिजाइन की तलाश में हैं। इस फोन में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर, 200MP क्वाड कैमरा, Android 15 बेस्ड One UI 7 और कई शानदार AI फीचर्स दिए गए हैं। अगर आप अब तक इस फोन का इंतजार कर रहे थे, तो यही सही मौका है क्योंकि फिलहाल यह सबसे कम कीमत में बेचा जा रहा है।

3/8

Samsung Galaxy S24 Ultra 5G पर बंपर डिस्काउंट

अमेजन की इस खास सेल में Galaxy S24 Ultra 5G के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज को 45,000 रुपए सस्ता कर दिया है। बता दें कि लॉन्च के समय फोन की कीमत 1,29,999 थी। लेकिन अभी यह अमेजन की सेल में 84,999 रुपए में बेचा जा रहा है। लेकिन अभी कोई बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज डील्स नहीं है। फोन को अमेजन पे से खरीदने पर 2549 रुपए का कैशबैक मिल जायेगा।

4/8

Samsung Galaxy S24 Ultra 5G की डिस्प्ले

इस फोन में 6.8 इंच की Edge-to-Edge QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 3120×1440 पिक्सल है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 2,600 निट्स तक जाती है, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ दिखती है। इसके अलावा Gorilla Armor Glass Protection फोन को खरोंच और गिरने से बचाती है।

5/8

दमदार Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर

Galaxy S24 Ultra 5G में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 (4nm) चिपसेट दिया गया है, जो इस वक्त का सबसे तेज प्रोसेसर माना जाता है। इसके साथ 12GB LPDDR5X RAM और 256GB UFS 4.0 स्टोरेज मिलती है। यह कॉम्बिनेशन फोन को हैवी गेमिंग, मल्टीटास्किंग और प्रोफेशनल ऐप्स चलाने में बेहद स्मूद बनाता है।

6/8

कैमरा जो DSLR को भी दे टक्कर

फोन का सबसे बड़ा हाइलाइट इसका 200MP क्वाड कैमरा सेटअप है। इसमें 200MP का प्राइमरी लेंस, 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस, 10MP 3x टेलीफोटो और 50MP 5x टेलीफोटो लेंस शामिल हैं। यह सेटअप 100x डिजिटल ज़ूम, सुपर नाइट मोड और AI-पावर्ड एडिटिंग टूल्स के साथ आता है। फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा है जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ आता है।

7/8

Galaxy AI फीचर्स और सॉफ्टवेयर

सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन Android 14 आधारित One UI 6.1 पर चलता है, जिसमें Samsung की नई Galaxy AI Suite दी गई है। इसमें Live Translate, Chat Assist, Note Assist, Circle to Search और Generative Edit जैसे स्मार्ट फीचर्स शामिल हैं। फोन को IP68 रेटिंग मिली है, यानी यह धूल और पानी दोनों से सुरक्षित है। साथ ही Dolby Atmos सपोर्ट वाले डुअल स्टीरियो स्पीकर फोन के ऑडियो एक्सपीरियंस को शानदार बनाते हैं।

8/8

बैटरी और चार्जिंग

Galaxy S24 Ultra 5G में 5000mAh की बड़ी बैटरी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग, 15W वायरलेस चार्जिंग और 4.5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह फोन सिर्फ 30 मिनट में 65% तक चार्ज हो जाता है।