Flipkart BBD Sale में बम्पर डिस्काउंट पर मिलेंगे Oppo के ये 5 फोन, ₹14,999 से शुरू कीमत

 Flipkart की BBD सेल में Oppo की K14 सीरीज और Find पर बड़ा डिस्काउंट मिलने वाला है। यहां हमने ओप्पो के छूट पर मिलने वाले फोन्स की एक लिस्ट बनाई है। देखें कौनसा फोन कितने का मिलेगा:

Himani GuptaSep 30, 2026 04:43 pm IST
Follow us on Google News
1/7

Oppo Smartphones Deal in Flipkart Big Billion Days Sale 

Flipkart की Big Billion Days Sale 2026 में स्मार्टफोन खरीदने वालों को कई बड़े ऑफर्स आने वाले हैं। Oppo ने भी अपनी डील्स का खुलासा कर दिया है। ओप्पो के बजट फोन से लेकर प्रीमियम फ्लैगशिप तक कई मॉडल इस सेल में कम कीमत पर उपलब्ध होंगे। खास बात यह है कि लिस्ट में मिलने वाले सबसे सस्ता फोन की कीमत 14,999 रुपए है।

2/7

सेल में किस फोन पर कितने की छूट

इस सेल में Oppo K14 Lite ₹14,999 में मिलेगा, जबकि K14x 5G की कीमत ₹16,999 और K14 5G की कीमत ₹23,499 होगी। वहीं नया Oppo K14 Plus 5G ₹25,999 की शुरुआती कीमत में उपलब्ध होगा। प्रीमियम फोन की बात करें तो Oppo Find X9s ₹72,000 के आसपास मिलेगा। Flipkart Big Billion Days Sale 2026 की शुरुआत 9 अक्टूबर से होगी। ध्यान दें कि फ्लिपकार्ट द्वारा जारी इन प्राइस में बैंक छूट शामिल हो सकती है, आप ये सभी डील की डिटेल इस लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं: https://www.flipkart.com/oppo-intrigue-tbbd-26-at-store? । इसलिए फोन खरीदने से पहले फ्लिपकार्ट पर जा कर चेक करें सभी डील:

3/7

1. Oppo K14 Lite

कम बजट में Oppo फोन खरीदने वालों के लिए K14 Lite इस सेल में सबसे सस्ता ऑप्शन होगा। इसका लॉन्च प्राइस 16,999 रुपए है, लेकिन Big Billion Days Sale में इसे 14,999 रुपए में खरीदा जा सकेगा। यानी फोन पर 2,000 रुपए की छूट मिलेगी। Oppo K14 Lite में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें Unisoc T7250 प्रोसेसर है। फोन की बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh बैटरी है।

4/7

2. Oppo K14x 5G

Oppo K14x 5G सेल में यह 16,999 रुपए में मिलेगा। फोन में 6.75 इंच का HD+ 120Hz डिस्प्ले मिलता है। इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 6,500mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग दी गई है। कैमरे की बात करें तो पीछे 50MP का मेन कैमरा मिलता है।

5/7

3. Oppo K14 5G

Oppo K14 5G बिग बिलियन डेज सेल में 23,499 रुपए में सेल किया जाएगा। इसमें 6.75 इंच का 120Hz डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 7,000mAh बैटरी दी गई है। बैटरी 45W चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन के पीछे 50MP का कैमरा है और इसे IP69 रेटिंग भी मिली है।

6/7

4. Oppo K14 Plus 5G

Oppo K14 Plus 5G फोन को 29,999 रुपए में लॉन्च हुआ है लेकिन बिग बिलियन डे सेल में इसे 25,999 रुपए की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकेगा। यानी कंपनी फोन पर फ्लैट 4,000 रुपए की छूट देगी। फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें MediaTek Dimensity 7360 Max प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 8000mAh बैटरी शामिल है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कैमरा सेटअप में 50MP का मेन कैमरा और 2MP सेंसर दिया गया है, जबकि सेल्फी के लिए 16MP कैमरा मिलता है।

7/7

5. Oppo Find X9s

प्रीमियम सेगमेंट में Oppo Find X9s भी सेल का हिस्सा होगा। यह फोन सेल में 72,000 रुपए में बेचा जाएगा। इस प्राइस में बैंक छूट और प्राइस कट दोनों शामिल हो सकता है। Find X9s में 6.59 इंच का 120Hz AMOLED डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर मिलता है। फोन में 7025mAh की बैटरी है, जो 80W चार्जिंग सपोर्ट करती है। पीछे तीन 50MP कैमरों का सेटअप दिया गया है।

Hindi Newsफोटोगैजेट्सFlipkart BBD Sale में बम्पर डिस्काउंट पर मिलेंगे Oppo के ये 5 फोन, ₹14,999 से शुरू कीमत