Hindi Newsफोटोगैजेट्सअब सीधे ₹16000 सस्ता हुआ Samsung का 50MP नो-शेक कैमरा, 4 साल पुराना नहीं होने वाला Best Selling फोन

अब सीधे ₹16000 सस्ता हुआ Samsung का 50MP नो-शेक कैमरा, 4 साल पुराना नहीं होने वाला Best Selling फोन

Samsung के बेस्ट-सेलिंग फोन Galaxy A55 5G पर Amazon दे रहा है 16,000 रुपए तक का डिस्काउंट। यह फोन 50MP नो-शेक कैमरा, 120Hz Eye-Care डिस्प्ले, और 4 साल तक Android अपडेट सपोर्ट देता है। जानिए कैसे पाएं यह धमाकेदार डील।

Himani GuptaOct 28, 2025 05:37 pm IST
1/7

Samsung Galaxy A55 5G at Big Discount

अगर आप एक भरोसेमंद स्मार्टफोन खोज रहे हैं जिसमें प्रेमियम फीचर्स हों तो अब आपके लिए सुनहरा मौका सामने आ गया है। Samsung Galaxy A55 5G जो भारत में लगभग 39,999 रुपए में लॉन्च हुआ था वो अब Amazon पर 16000 रुपए के डिस्काउंट पर बेचा जा रहा है। ऐसे मिलेगी ये डील:

2/7

Samsung Galaxy A55 5G पर तगड़ी छूट

सैमसंग गैलेक्सी A55 5G को भारत में 39,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। लेकिन अभी अमेजन इस फोन को 16,000 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट पर बेच रहा है, जिसके बाद आप इसे 23,999 रुपये में खरीद सकते हैं। और भी ज़्यादा बचत के लिए, आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज कर सकते हैं।

3/7

Samsung Galaxy A55 बैंक और एक्सचेंज ऑफर

इस फोन को अमेजन पे से खरीदने पर 719 रुपए का कैशबैक मिल जायेगा। इसके साथ ही अगर आप पुराना फोन एक्सचेंज कर नया खरीदते हैं तो आपको 15,000 रुपये तक की छूट पा सकते हैं। लेकिन ये छूट आपके पुराने फोन पर निर्भर है।

4/7

Samsung Galaxy A55 5g डिज़ाइन व डिस्प्ले

Galaxy A55 5G में 6.6-इंच का Full HD+ Super AMOLED डिस्प्ले है जिसे 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। डिज़ाइन में मेटल फ्रेम और ग्लास बैक उपलब्ध है, साथ ही IP67 (या कभी-कभी IP68) की वाटर व डस्ट रेसिस्टेंस भी मिलती है।

5/7

Samsung Galaxy A55 5G जबर कैमरा

इस स्मार्टफोन के पीछे ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है 50MP मुख्य कैमरा (OIS के साथ), 12MP अल्ट्रा-वाइड और 5MP मैक्रो या 5MP तीसरा लेन्स (वेरिएंट अनुसार)। फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा मौजूद है।

6/7

सॉफ्टवेयर

सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह Android 14 पर चलता है, जिसमें Samsung का One UI लेयर लगी होती है। फोन के साथ 4 साल का सॉफ्टवेर अपडेट मिलता है जिससे ये फोन लंबा चलेगा।

7/7

Samsung Galaxy A55 5G प्रोसेसर और बैटरी

Galaxy A55 5G Exynos 1480 प्रोसेसर पर आधारित है, जिसे 8GB/12GB RAM व 128GB/256GB स्टोरेज विकल्प के साथ पेश किया गया है। फोन में 5000mAh की बैटरी है जो 25W फास्ट-चार्जिंग को सपोर्ट करती है।