
फेस्टिव सीजन में नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान है, तो Motorola के कई फोन पर मिल रहे ऑफर आपके काम आ सकते हैं। Flipkart की Big Billion Days सेल में कंपनी के बजट फोन से लेकर प्रीमियम Edge सीरीज और फ्लैगशिप मॉडल तक पर डील मिल रही है। खास बात यह है कि 13,999 रुपए की शुरुआती कीमत में 7000mAh बैटरी वाला फोन खरीदा जा सकता है। वहीं 19,999 रुपए के बजट में भी 7000mAh बैटरी और 50MP कैमरे जैसे फीचर्स वाले स्मार्टफोन के ऑप्शन मौजूद हैं। जानिए किस Motorola फोन की कीमत कितनी है और उसमें कौन-से फीचर्स मिलते हैं।

2/6बिग बिलियन डे सेल में सबसे सस्ते में मोटोरोला का यह फोन सेल किया जा रहा है। सेल में इसे 13,999 रुपए में बेचा जा रहा है। कंपनी का दावा है कि इसकी 7000mAh बैटरी एक बार चार्ज करने पर तीन दिन तक चल सकती है। इसमें 6.88 इंच का HD+ डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में Water Touch टेक्नोलॉजी भी दी गई है। इसके अलावा इसमें 50MP कैमरा, वीगन लेदर फिनिश और Corning Gorilla Glass 3 प्रोटेक्शन मिलता है।

3/6moto g37 power को फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डे सेल में g37 power का बेस मॉडल 15,499 रुपए में बेचा जा रहा है। इसमें MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 7000mAh की बैटरी है। फोन में Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन और MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी भी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए मोटो जी37 पावर 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी 2-इन-1 लाइट सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगाया गया है।

4/6moto g max का 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट ₹21,999 में मिल रहा है। इसमें 50MP Sony LYTIA 600 कैमरा दिया गया है, जिसके साथ AI इमेजिंग फीचर्स मिलते हैं। फोन Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर से लैस है। फोन में आपको 7000mAh की बैटरी मिल जाएगी। इसके अलावा इसमें 32MP सेल्फी कैमरा और प्रीमियम Luxury Satin फिनिश भी दी गई है।

5/6फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल में Motorola G77 Power फोन 21,249 रुपए में ख़रीदा जा सकता है। Moto G77 Power में 6.72 इंच का Full HD+ डिस्प्ले दिया गया है। फोन में MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर मिलता है। कैमरे की बात करें तो Motorola Moto G77 Power में 50MP का Sony LYTIA 600 मेन कैमरा दिया गया है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की बैटरी है। कंपनी के मुताबिक, यह एक बार चार्ज करने पर 59 घंटे तक चल सकती है। फोन को MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन भी मिला है।

6/6मोटोरोला के इस फोन को सेल में 30,999 रुपए में बेचा जा रहा है। इसमें 50MP Sony LYTIA 710 कैमरा और 1.5K True Colour क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन में 7000mAh की बैटरी और 68W TurboPower चार्जिंग दी गई है। फोन में IP68/IP69 वाटर प्रोटेक्शन और MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी मिलती है। मोटोरोला के इस फोन में 50 मेगापिक्सल का मुख्य रियर कैमरा और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट सेल्फी कैमरा दिया गया है।
