
Flipkart Freedom Sale 2026 में Motorola के पॉपुलर स्मार्टफोन पर बड़ी छूट के साथ बेचा जा रहा है। इस खास सेल में मोटोरोला के फोन्स पर 10,000 रुपए तक की छूट दी जा रही है।

2/8सेल में बजट, मिड-रेंज और प्रीमियम सेगमेंट तक के Motorola स्मार्टफोन शामिल हैं। Moto G37 Power, Moto G77 Power, Motorola Edge 70, Edge 60 Pro और Motorola Razr Fold जैसे स्मार्टफोन हजारों रुपये की छूट के साथ बेचे जा आ रहे हैं।

3/8Flipkart Freedom Sale में Motorola Razr Fold सबसे बड़ी डीलहै। सेल में इसे ₹1,49,999 से घटकर ₹1,39,999 में बेचा जा रहा। यानी ग्राहकों को 10,000 रुपए की सीधी बचत होगी। इस फोल्डेबल फोन में 6.9-इंच LTPO AMOLED फोल्डेबल डिस्प्ले, 3.6-इंच कवर स्क्रीन, डुअल 50MP कैमरा, 4,700mAh बैटरी और 68W फास्ट चार्जिंग जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं।

4/8Motorola Signature की कीमत सेल में ₹57,499 से घटकर ₹52,499 हो गई है। यानी इस फोन पर 5,000 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा। यह Motorola का प्रीमियम स्मार्टफोन है, जिसमें OLED डिस्प्ले, हाई-रिजॉल्यूशन वाले चार 50MP कैमरा, AI फीचर्स और प्रीमियम डिजाइन दिया गया है।

5/8Motorola Edge 60 Pro को 33,999 रुपए में लॉन्च किया गया है सेल में 28,999 रुपए में बेचा जा रहा है। यानी ग्राहक 5,000 रुपए बचा सकेंगे। फोन में 6.7-इंच Quad Curved pOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 8350 Extreme प्रोसेसर, 50MP Sony LYTIA OIS कैमरा, 6000mAh बैटरी और 90W TurboPower चार्जिंग मिलती है।

6/8Flipkart Freedom Sale 2026 में Moto G37 Power को 13,999 रुपए में बेचा जा रहा है। यानी ग्राहकों को सीधे 6000 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा। फोन में मिलिट्री स्टैंडर्ड (MIL-STD-810H) सर्टिफाइड ड्यूरेबिलिटी और वीगन लेदर बैक फिनिश के साथ आता है। क्वाड पिक्सल टेक्नोलॉजी के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है।

7/8Motorola Edge 70 की कीमत भी Freedom Sale में कम कर दी गई है। इसका रेगुलर प्राइस 34,999 रुपए है, जबकि सेल में इसे ₹27,999 में बेचा जा रहा है। यानी इस पर ₹6,000 का डिस्काउंट मिलेगा। फोन में 6.7-इंच 1.5K pOLED 120Hz डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर, 50MP Sony OIS कैमरा 68W TurboPower फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। साथ ही IP68/IP69 रेटिंग और MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड मजबूती भी इसकी खासियत है।

8/8अगर आप कम बजट में Motorola का नया फोन खरीदना चाहते हैं तो Moto G37 पर भी अच्छा ऑफर मिलेगा। इसकी कीमत ₹15,999 से घटकर ₹13,999 हो जाएगी। यानी फ्लिपकार्ट पर 2,000 रुपए की छूट मिलेगी। फोन में 120Hz डिस्प्ले, 5G सपोर्ट, 50MP AI कैमरा और 5000mAh बैटरी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
